एक्सप्लोरर

TISS में BBC डॉक्यूमेंट्री को लेकर बीजेपी अध्यक्ष की चेतावनी, आज शाम होनी है स्क्रीनिंग

BBC Documentary: संस्थान ने छात्रों से कहा है कि सभी छात्रों को सूचित किया जाता है कि संस्थान ने ऐसी किसी भी स्क्रीनिंग और सभाओं की परमिशन नहीं दी है.

BBC Documentary Screening: 2002 के गुजरात दंगे पर आधारित बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. दिल्ली की जेएनयू, जामिया, डीयू और अंबेडकर विश्वविद्यालय में डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर हंगामा हुआ. वहीं अब मुंबई के टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) के छात्रों ने शनिवार शाम को डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की घोषणा की है.    

टाटा इंस्टीट्यूट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी विवादास्पद बीबीसी डॉक्यूमेंट्री 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' की स्क्रीनिंग को दिखाए जाने की घोषणा को लेकर मुंबई के बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार ने टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) के छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग की है. 

नहीं तो हमें कदम उठाना होगा- आशीष शेलार

आशीष शेलार ने ट्वीट किया, "पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए वरना हमें कदम उठाना होगा. यह एक फर्जी डॉक्यूमेंट्री है और जो लोग इस डॉक्यूमेंट्री को सार्वजनिक रूप से दिखाने के लिए घाषणा कर रहे हैं वो तनाव बढ़ा रहे हैं. इससे कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा होगी. TISS को इसे तुरंत बंद करना चाहिए," 

छात्रों ने घाषणा की

इस हफ्ते की शुरुआत में, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज के एक छात्र संघ, प्रोग्रेसिव स्टूडेंट्स फोरम (पीएसएफ) ने दिल्ली के छात्रों के समर्थन में शनिवार को कैंपस में डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की घोषणा की थी. इस बीच, प्रशासन ने शुक्रवार को कैंपस में डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग की परमिशन देने से मना कर दिया.

संस्थान की छात्रों को नसीहत

संस्थान ने छात्रों से कहा है कि सभी छात्रों को सूचित किया जाता है कि संस्थान ने ऐसी किसी भी स्क्रीनिंग और सभाओं की परमिशन नहीं दी है. यह संस्थान के शैक्षणिक माहौल को बिगाड़ सकती है और हमारे परिसर में शांति और सद्भाव को खतरे में डाल सकती है. टिस प्रशासन ने छात्रों को सलाह दी है कि इस सलाह के विपरीत ऐसी किसी भी गतिविधि में शामिल न हों. 

इसके साथ ही पुणे के भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (FTII) छात्र संघ ने प्रतिष्ठित संस्थान के कैंपस में बीबीसी के डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की. एफटीआईआई के छात्र संघ ने शनिवार को यह जानकारी दी. एफटीआईआई स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने यहां जारी बयान में कहा, "26 जनवरी को बीबीसी के प्रतिबंधित वृत्तचित्र इंडिया : द मोदी क्वेश्चन’ का हमने एफटीआईआई में प्रदर्शन किया."

यह भी पढ़ें: 'चाय बागान श्रमिकों के रिटायरमेंट की आयु बढ़ाकर 60 साल करे BJP सरकार, उनके बच्चों को दे स्कॉलरशिप', बंगाल में TMC का प्रदर्शन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget