एक्सप्लोरर

लंदन यूनिवर्सिटी से कम्प्यूटर इंजीनियर की पढ़ाई कर भारत में बन गया साइबर फ्रॉड, इस तरह करता था ठगी

मुंबई साइबर सेल की डीसीपी रश्मि करंदीकर ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि उनके पास एक महिला की शिकायत आई थी, जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई और फिर सूरत से आशीष को गिरफ्तार किया.

मुंबई: मुंबई साइबर पुलिस ने 32 वर्षीय आशीष अहीर नाम के शख्स को 22 हजार से ज्यादा महिलाओं के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस की माने तो पेशे के कंप्यूटर इंजीनियर आशीष ने महिलाओं के कपड़े ऑनलाइन बेचने के लिए एक वेबसाइट बनाई थी और इस वेबसाइट पर कई प्रकार के महंगे कपड़ों को सस्ते में बेचने के नाम पर महिलाओं से ठगी करता था.

मुंबई साइबर सेल की डीसीपी रश्मि करंदीकर ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि उनके पास एक महिला की शिकायत आई थी, जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई और फिर सूरत से आशीष को गिरफ्तार किया. पूछताछ में पता चला कि लंदन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर सूरत में करोड़ों की कपड़े का व्यापार करने वाले आशीष को लोकडाउन के दरमियान काफी नुकसान हुआ जिस वजह से अपने ऊपर के कर्जे को चुकाने के लिए इसने गलत रास्ता चुना और लगभग 22 हजार से ज्यादा महिलाओं को महंगे कपड़े सस्ते में बेचने के नाम पर लाखों की ठगी की.

जब विस्तार से आरोपी के साथ पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि आशीष के पिता का सूरत में कपड़े का कारखाना है. उसके पिता ने उसे अच्छी शिक्षा मिले इस वजह से लंदन की एक यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने के लिए भेजा. आशीष ने वहां से कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की और 2016 के शुरुआत में भारत आ गया.

सूरत में उसने अपने पिता का बिजनेस संभाला और फिर आगे चलकर अपने एक रिस्तेदार के साथ मिलकर एक दूसरा कपड़े का बिजनेस शुरू किया. आशीष इतना कर्मठी था कि उसने अपने नए बिजनेस को 2 लाख रुपये से शुरू किया और उस बिजनेस से करोड़ों रुपये कमाए.

नवंबर 2016 में नोटबंदी और फिर जुलाई 2017 में जीएसटी आने के बाद से ही उसे बिजनेस में नुकसान होना शुरू हो गया, जिसके बाद उसने किसी तरह से अपने आपको किसी तरह से संभाला और मार्केट से लगभग 3 करोड़ रुपये उधार लिए.

आशीष को बिजनेस में फिर भी किसी तरह की राहत नहीं मिल पा रही थी और वह दिए समय पर उधार चुका नहीं पाया और फिर उसने वेब पेज डिज़ाइन करना शुरू किया, जिसकी पढ़ाई उसने लंदन से की थी. साल 2020 में लॉकडाउन की वजह से उसके कपड़े और वेब पेज के बिजनेस में नुकसान में और भी इजाफा हो गया.

पुलिस सूत्रों की माने तो उसने "Shopiiee.com" नाम की वेबसाइट बनाकर अपने एक ग्राहक को बेची थी. पर उस ग्राहक को भी उस वेबसाइट से मुनाफा नहीं हुआ तो आशीष ने उससे उस वेबसाइट को ले लिया और फिर उस वेबसाइट का इस्तेमाल कर लोगों को ठगना शुरू कर दिया.

हमें हमारी पसंद के एडवरटाइजमेंट कैसे दिखते हैं और हमें कैसे सतर्क रहना चाहिए करंदीकर ने बताया कि हम जिस भी चीज़ को गूगल पर ढूंढते हैं, वही चीज़ हमें हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिखाई देती है. इन सब में कई बार हम फर्जी वेबसाइट्स पर भी विश्वास कर लेते हैं और ठगे जाते हैं. ऐसी किसी भी वेबसाइट पर ऐसे ही विश्वास नहीं करना चाहिए. हमें पहले उस वेबसाइट पर लोगों के रिव्यू पढ़ने चाहिए, जिसके बाद आपको यह अंदाज मिल जाएगा कि इसपर कितना विश्वास किया जा सकता है. जांच के दौरान हमें और कई फर्जी वेबसाइट्स की लिस्ट मिली है, जिसकी जांच हम कर रहे हैं.

साउथ मुंबई में रहने वाली ईशा कश्मीरी ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा कि लॉकडाउन के समय सारी दुकाने बंद थीं और फेसबुक पर उन्हें इस वेबसाइट की एडवरटाइजमेंट दिखाई दी, जिसपर कई महंगे और अच्छे ब्रांड के कपड़े काफी सस्ते में बेचे जा रहे थे. इन ऑफर्स को देखकर उन्होंने ऑर्डर कर दिया पर उन्हें कभी कपड़े मिले ही नहीं. उन्होंने कहा, "इसके बाद जब मैंने उस वेबसाइट पर लोगों के रिव्यू पढ़ना शुरू किया तो पता चला कि ये एक फर्जी वेबसाइट है और उसने कई लोगों को ठगा है. इसके बाद मैंने पुलिस में शिकायत दर्ज की.

ये भी पढ़ें:

कितने करोड़ कमाती हैं आलिया, दीपिका सहित बॉलीवुड की ये बड़ी अभिनेत्रियां? जानिए Income 

बंगाल: ममता बनर्जी ने शुभेंदु अधिकारी के गढ़ नंदीग्राम से चुनाव लड़ने का एलान किया, बोलीं- यह मेरे लिए लकी है 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदल जाएगा दिल्ली का नक्शा
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदले जाएगा दिल्ली का नक्शा
Xप्लेन: सऊदी-तुर्की-पाकिस्तान के डिफेंस पैक्ट से मिस्र क्यों दूर? समझिए भारत फैक्टर?
Xप्लेन: सऊदी-तुर्की-पाकिस्तान के डिफेंस पैक्ट से मिस्र क्यों दूर? समझिए भारत फैक्टर?

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget