एक्सप्लोरर

मुंबई: लॉकडाउन की वजह से स्टेशन के बाहर फंसे करीब 300 यात्री, 14 दिन बाद मिली सहायता

लॉकडाउन की वजह से करीब 300 यात्री मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बाहर 14 दिनों तक दिन गुजारना पड़ा. समाज सेवी मयंक गर्ग लगातार इनके लिए खाने-पीने की वयवस्था रहे साथ ही इनके रहने की व्यवस्था के लिए प्रयास करते रहे. अब जाकर इन यात्रियों को राहत शिविर में पहुंचाया गया है.

मुंबई: देश में लॉकडाउन की घोषणा और ट्रेने बंद होने के बाद तमाम ऐसे लोग थे जो जहां थे वहां फंस गये और अपने घरों तक नहीं पहुंच पाए ऐसे ही करीब 300 यात्री मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बाहर करीब 14 दिन से स्टेशन के बाहर बगैर नहाये धोए अपने दिन काट दिए.न इनके पास रहने की छत थी न नहाने और शौचालय की व्यवस्था. मुंबई के लोकमान्य तिलक स्टेशन के बाहर सैकड़ों की तादात में अपने सामानों के साथ बैठ ये वो लोग थो जो निकले तो थे अपने घरों के लिये लेकिन लॉकडाउन की वजह से ट्रेने बंद होने के बाद कही नहीं जा सके. इनमें से किसी को उत्तर प्रदेश जाना था तो किसी को बिहार. ट्रेन बंद हुई तो इनकी जिंदगी भी इसी स्टेशन के बाहर रुक गयी. करीब 14 दिन से इसी स्टेशन के बाहर अपना रात दिन गुजार रहे थे लेकिन कुछ समाज सेवियों की मदद से इन तक खाने पानी की मदद मिली जिसकी वजह से 14 दिन काट सके. इनमें तमाम लोग ऐसे थे जो मुंबई में मजदूरी करते थे और उनके पास उनका कोई घर यहां नही था. 14 दिनों तक लगातार इन यात्रियों की मदद करने वाले समाज सेवी मयंक गर्ग जो कि एक कॉरपोरेट सेक्टर में नौकरी करते हैं. मयंक को जब इन यात्रियों के बारे में पता चला तो वो रोज यहां आने लगे और इनके पेट भरने की व्यवस्था करते रहे. मयंक लगातार प्रशासन के लोगों से भी मिलते रहे और प्रयास करते रहे कि एक इन यात्रियों को कही रहने की व्यवस्था की जाये और करीब 14 दिन बाद मयंक को इसमें सफलता मिली. मयंक के मुताबिक कुछ दिनों तक मुंबई प्रशासन से बार बार सिफारिश करने के बाद भी इन यात्रियों को मदद नहीं मिल सकी लेकिन जब इसकी खबरे आनी शुरू हुईं तो प्रशासन जागा और इन बेघर यात्रियों को राहत शिविर में अब ले जाने की व्यवस्था हुई है.

फिलहाल 14 दिन से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बाहर फंसे इन यात्रियों को मुंबई के वर्सोवा इलाके में बने राहत शिविर में पहुंचाया गया है जहां पर महाराष्ट्र प्रशासन के सिविल डिफेंस विभाग की तरफ से लगाये गए राहत शिवर की व्यवस्था की गयी है. यहां पर मुंबई के और भी इलाको में फंसे लोगों को लाने की व्यवस्था की जा रही है.

कोटा: 101 साल की बुजुर्ग महिला ने PM CARES Fund में दान की जिंदगी भर की कमाई, पीएम की मां से हुईं प्रेरित रामविलास पासवान ने की ABP NEWS से बात, कहा- राशन की पूरी उपलब्धि सुनिश्चित
17 साल से पत्रकारिता, बैग फिल्म्स,स्टार न्यूज़ फिर एबीपी न्यूज़ के क्राइम शो रेड अलर्ट , शूट आउट का प्रोड्यूसर रहा, मुंबई लाइव डेली न्यूज़ शो का प्रोड्यूसर रहा, तमाम स्टिंग ऑपेरशन किये और सनसनी क्राइम शो टीम के साथ इन्वेस्टिगेटिव न्यूज़ का हिस्सा रहा। कई सालों से मुम्बई में abp न्यूज़ के साथ जनरल न्यूज़ के लिए रिपोर्टर के तौर पर कार्यरत.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget