एक्सप्लोरर

मुंबई: 2 दिन बाद भी नहीं मिला नाले में गिरा 2 साल का दिव्यांश, BMC ने बंद किया सर्च ऑपरेशन

गोरेगांव में बुधवार रात 10:00 बजे दिव्यांश अपने घर के बाहर टहल रहा था, जब उसका पैर फिसला और वह एक नाली में गिर गया. घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया.

मुंबई: मुंबई के गोरेगांव इलाके में 10 जुलाई को नारे में गिरे दो साल के दिव्यांश का अबतक कुछ पता नहीं चल पाया है. इस घटना का आज तीसरा दिन है, लेकिन मासूम दिव्यांश का कोई सुराग नहीं मिला. खबर है कि बीएमसी ने दिव्यांश को खोजने के लिए चलाया जा रहा ऑपरेशन बंद कर दिया है.

बता दें कि दिव्यांश को खोजने के लिए बीएमसी, दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीम मिलकर ये सर्च ऑपरेशन कर रही थी, लेकिन दिव्यांश का कुछ भी अता-पता नहीं मिला. गोरेगांव में बुधवार रात 10:00 बजे दिव्यांश अपने घर के बाहर टहल रहा था, जब उसका पैर फिसला और वह एक नाली में गिर गया.

बच्चे के परिजनों ने प्रशासन पर लगाए कई आरोप

बच्चे के परिजनों ने इस मामले में कल प्रेस कॉन्फ्रेंस की. परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर सख्ती बरतने का आरोप लगाया है. परिजन का कहना है कि प्रशासन किसी भी तरह की सहायता नहीं कर रहा है और जो समाजसेवी मदद कर रहे हैं, प्रशासन उन्हें उनसे अलग करने में लगा है. बच्चे के पिता ने बताया कि श्रवण तिवारी नाम का एक सामाजिक कार्यकर्ता जो उनकी मदद कर रहा था, पुलिस उसे ले गयी. परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस उन्हें डरा धमका रही है. बीएमसी की लापरवाही ने ली मासूम की जान! बताया जा रहा है कि जब बच्चा नाले में गिरा उसके पहले बारिश हो रही थी और नाले में पानी का बहाव तेज था. घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया. दमकल विभाग, मुंबई पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर दिव्यांश को ढूंढने में लग गए. इस घटना में बीएमसी की लापरवाही साफ दिख रही है. छोटा गड्ढा समझकर नाले को ढंका नहीं गया और यही नाला छोटे बच्चे को निगल गया. यह भी पढ़ें- गोवा में मंत्रिमंडल विस्तार आज, कांग्रेस से बीजेपी में आए विधायकों में से 3 को मिलेगी जगह मोदी सरकार ने तैयार किया नयी टैरिफ नीति का मसौदा- बिजली दिन में सस्ती, रात में महंगी होगी करतारपुर कॉरिडोर: पाकिस्तान के साथ 14 जुलाई को होने वाली बैठक में उठेगा खालिस्तानी गोपाल चावला का भी मुद्दा, भारत मांगेगा सफाई कर्नाटक संकट: राहुल गांधी बोले- BJP कुमारस्वामी सरकार गिराने के लिए पैसे का इस्तेमाल कर रही है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 3 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 3 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget