एक्सप्लोरर

ऐसे थे नेता जी: मुलायम सिंह यादव ने CM की कुर्सी पर बैठे अखिलेश यादव की मंच पर ही लगा दी थी डांट

मुलायम सिंह यादव 3 बार यूपी के मुख्यमंत्री रह चुके हैं इसके साथ ही वह 8 बार उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे थे. उन्होंने कई मौके पर अपने बेटे अखिलेश यादव की क्लास भी लगाई थी.

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का सोमवार यानी 10 अक्टूबर को सुबह 8.16 बजे लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया.  तीन बार सीएम के पद और केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री रहे मुलायम सिंह को देश के वरिष्ठ और दिग्गज राजनेताओं के रूप में जाना जाता है. 

दरअसल 1 अक्टूबर को मुलायम सिंह को सांस लेने में ज्यादा दिक्कत होने पर मेदांता अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया था. हालांकि तबीयत बिगड़ने के कारण 22 अगस्त को उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया. 10 दिनों तक चले इलाज के बाद मुलायम सिंह यादव ने सोमवार सुबह 8.16 बजे आखिरी सांस ली. 

आज समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उन्हें उनके कई ऐतिहासिक फैसलों के लिए याद किया जाता रहेगा. उन्होंने न सिर्फ उत्तर प्रदेश को बल्कि भारतीय राजनीति को भी नई दिशा दी है. मुलायम सिंह ने सामाजिक परिवर्तन की इबारत लिखी. उन्हें महिलाओं को सियासत में भागीदारी दिलाने के लिए निरंतर बुलंद आवाज उठाने वाले नेता रूप में भी याद किया जाएगा. 


ऐसे थे नेता जी: मुलायम सिंह यादव ने CM की कुर्सी पर बैठे अखिलेश यादव की मंच पर ही लगा दी थी डांट

मुलायम सिंह ने भरे मंच पर अखिलेश यादव की लगाई थी क्लास

उत्तर प्रदेश में सत्ता रूढ़ दल के रूप में साल 2017 समाजवादी पार्टी के लिये अर्श से फर्श पर लाने वाला साबित हुआ. इस साल ना सिर्फ उसे पार्टी की अंदरूनी कलह का सामना करना पड़ा था, बल्कि विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद उसे सत्ता से बाहर भी होना पड़ा था. उस समय मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का पारिवारिक विवाद भी सुर्खियों में छाया हुआ था. उन दिनों मुलायम भरी सभाओं में अपने बेटे अखिलेश को कुछ न कुछ सुना दिया करते थे.  स्थिति ऐसी भी बन गई थी जब एक बार मंच पर मुलायम ने अखिलेश को खुलेआम चेतावनी दे डाली.  

हालांकि मुलायम सिंह पहले भी कई बार कैमरे के सामने या भरी सभा में अखिलेश यादव को फटकार लगा चुके हैं. सार्वजनिक मंचों पर बार बार फटकार लगाए जाने पर अखिलेश यादव ने एक बार मंच पर कहा भी था कि 'नेताजी' कब राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाते हैं और कब पिता, पता ही नहीं चलता. ' 


ऐसे थे नेता जी: मुलायम सिंह यादव ने CM की कुर्सी पर बैठे अखिलेश यादव की मंच पर ही लगा दी थी डांट

साल 2015 में भी मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश यादव की भरी सभा में क्लास लगा दी थी. वह मैनपुरी में आयोजित एक जनसभा के दौरान लोगों के भीड़ के सामने ही अखिलेश पर भड़क गए और सबके सामने अखिलेश को मंच पर खड़ा कर उनसे जवाब तलब किया. दरअसल मामला एक स्कूल के खुलने का था, जिसे लेकर नेताजी नाराज हो गए. उन्होंने मंच पर अपने भाषण के दौरान अखिलेश के सवाल करते हुए कहा, 'ऐसे बहुत शिलान्यास हो जाते हैं लेकिन स्कूल निर्माण के काम में अभी तक पत्थर रखने के सिवा कुछ और क्यों नहीं हुआ है? इस सवाल के जवाब में अखिलेश कहते हैं आप कब तक चाहते हैं कि काम हो जाए बताइये. इसके बाद अखिलेश ने हंसते हुए ऐलान किया कि इसी तारीख को अगले साल तक स्कूल निर्माण का काम हो जाएगा. 

जनेश्वर मिश्र जयंती के मौके पर लगाई थी अखिलेश की क्लास

इसी साल मुलायम सिंह यादव ने एक बार फिर यूपी के सीएम अखिलेश यादव को फटकार लगाई थी. दरअसल साल 2015 में जनेश्वर मिश्र जयंती के मौके पर लखनऊ में मौजूद मुलायम सिंह यादव ने न सिर्फ बीते लोकसभा चुनावों में मिली हार की समीक्षा न करने पर सीएम अखिलेश की क्लास ली, बल्कि बाढ़ पीड़ित किसानों को केंद्र से मुआवजे की रकम न दिलवा पाने का ठीकरा भी उन्हीं के सिर फोड़ा. वह सीएम अखिलेश पर भड़कते हुए मंच पर ही कहा कि उन्हें मिली रिपोर्ट के अनुसार मंत्रियों की छवि बहुत खराब है. उन्होंने कहा कि अगर यही हाल रहा तो उनका कोई भी मंत्री अगला विधानसभा चुनाव नहीं जीत पाएगा. 

इसके अलावा मुलायम सिंह यादव बसपा से गठबंधन को लेकर कई मौकों पर नाराजगी जता चुके हैं. मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव में मिली हार के लिए पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए जमकर फटकार लगाई. उन्होंने कहा था कि इस हार पर कहा था कि पदाधिकारी लापरवाह रहे और जनता की नब्ज नहीं पकड़ सके.


ऐसे थे नेता जी: मुलायम सिंह यादव ने CM की कुर्सी पर बैठे अखिलेश यादव की मंच पर ही लगा दी थी डांट

3 बार सीएम बने मुलायम सिंह-

मुलायम सिंह यादव 3 बार यूपी के मुख्यमंत्री रह चुके हैं इसके साथ ही वह 8 बार उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे थे. सबसे पहली बार उन्होंने साल 1989 में सीएम पद की शपथ ली थी. लेकिन उस साल जल्द ही उनकी सरकार गिर गई. हालांकि इस नेता ने हार मानना सीखा ही नहीं था. मुलायम सिंह यादव एक बार फिर साल 1993-95 में मुख्यमंत्री बने. इसके अलावा नेताजी को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने का मौका साल 2003 में मिला. साल 2012 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को पहली बार पूर्ण बहुमत मिला. लेकिन इस साल मुलायम सिंह यादव ने अपने बेटे अखिलेश यादव को सूबे की कमान सौंप दी. 


ऐसे थे नेता जी: मुलायम सिंह यादव ने CM की कुर्सी पर बैठे अखिलेश यादव की मंच पर ही लगा दी थी डांट

ये भी पढ़ें:

जब मुलायम सिंह यादव ने कहा था- लगन और मेहनत से पीएम बने हैं नरेंद्र मोदीजानें कैसी थी BJP और प्रधानमंत्री के साथ उनकी केमेस्ट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंधेरे में डूबा बांग्लादेश! मदद के लिए भारत से लगाई गुहार, MEA बोला- 'हम अपनी जरूरतों...'
अंधेरे में डूबा बांग्लादेश! मदद के लिए भारत से लगाई गुहार, MEA बोला- 'हम अपनी जरूरतों...'
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
Xप्लेन: अब बीजेपी संगठन के बाद PM मोदी कैबिनेट बदलेगी? क्या मिले संकेत
अब बीजेपी संगठन के बाद PM मोदी कैबिनेट बदलेगी? क्या मिले संकेत
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget