एक्सप्लोरर

मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार आज, रातभर लोगों का लगा रहा तांता, सैफई जाकर सीएम योगी-आजम ने दी श्रद्धांजलि

Mulayam Singh Yadav Death News: मुलायम सिंह यादव का आज उनके पैतृक गांव इटावा के सैफई में अंतिम संस्कार होगा. बीजेपी से लेकर कांग्रेस तक के कई बड़े नेता शामिल होंगे.

Mulayam Singh Yadav Death: समाजवादी पार्टी  के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का बीते दिन (10 अक्टूबर) मेदांता अस्पताल में निधन हो गया. उनके निधन से हर कोई दुखी है. निधन की खबर सुनकर कई नेताओं के आंसू छलक आए. सैफई में रातभर लोगों का तांता लगा रहा. सीएम योगी आदित्यनाथ और बीमार आजम खान ने यहां पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. 

आज (11 अक्टूबर) दोपहर 3 बजे उनके पैतृक गांव इटावा के सैफई में उनका अंतिम संस्कार होगा. राजकीय सम्मान के साथ सैफई महोत्सव पंडाल के पास उनकी जमीन पर अंतिम संस्कार होगा. इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को सुबह 10 बजे से सैफई के मेला ग्राउंड में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. यहां यूपी सीएम योगी समेत कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, ओम बिड़ला, हेमंत सोरेन समेत केंद्रीय मंत्री भी श्रद्धांजलि अर्पित करने आएंगे. 

राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर 

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है. हर किसी नेता ने उनके निधन पर दुख जताया. यहां तक की समाजवादी पार्टी की महिला विधायक विजमा यादव और पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप मुलायम की याद में फूट-फूटकर रोने लगे. पीएम मोदी गुजरात में संबोधन के दौरान उन्हें याद कर भावुक हुए. 

अंतिम संस्कार में पहुंचेंगे बीमार आजम खान 

एंबुलेंस से मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में आजम खान भी जाएंगे, जोकि बीमार चल रहे हैं. उनके साथ डॉक्टरों की टीम होगी. अब्दुल्ला आजम ने कहा कि सपा विधायक आजम खान मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने सैफई जाएंगे. सपा विधायक बीमार हैं, लेकिन फिर भी वह एंबुलेंस से डॉक्टरों के साथ सैफई पहुंचेंगे. 

कई राजनेता होंगे अंतिम संस्कार में शामिल

राजनाथ सिंह, तेजस्वी यादव, भूपेश बेघल, आजम खान, अब्दुल्ला आजम, बृजलाल खाबरी, नकुल दुबे, भूपेंद्र चौधरी  एसपी सिंह बघेल, राजा भईया, प्रमोद तिवारी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्या, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और वरुण गांधी ये सभी नेता आज अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. 

कांग्रेस-बीजेपी के कई नेता होंगे शामिल 

कांग्रेस के तमाम नेताओं समेत राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी अंतिम संस्कार में जा सकते हैं. दिल्ली से एक चार्टर प्लेन बीजेपी के नेताओं के साथ सैफई ले जाने को तैयारी हो रही है, राजनाथ सिंह के नेतृत्व में सभी नेता आज सैफ़ई जाएंगे. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर बिहार में एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया. वहीं, ओड़िशा के सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने पुरी बीच पर अपनी कला से मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की. 

ये भी पढ़ें: 

Mulayam Singh Cremination: सैफई में आज होगा मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार, लोकसभा स्पीकर समेत कई राज्यों के सीएम रहेंगे मौजूद

PM Modi Ujjain Visit: आज गुजरात से सीधे उज्जैन के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, श्री महाकाल लोक का करेंगे उद्घाटन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget