एक्सप्लोरर

PM Modi Ujjain Visit: आज गुजरात से सीधे उज्जैन के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, श्री महाकाल लोक का करेंगे उद्घाटन

PM Modi: पीएम जब मंदिर में उद्घाटन के लिए पहुंचेंगे तो करीब 600 कलाकार, साधू संत मंत्रोच्चारण व शंखनाद करेंगे. कॉरिडोर के मुख्य गेट पर करीब 20 फीट का शिवलिंग धागे से बनाया गया है, इसी से पर्दा उठेगा.

PM Narendra Modi Ujjain Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात दौरे को समाप्त कर वहीं से मध्य प्रदेश के उज्जैन दौरे पर पहुंचेंगे. उज्जैन में पीएम श्री महाकाल लोक का उद्घाटन करते हुए इसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे. उद्घाटन के बाद पीएम पैदल कमलकुंड, सप्तऋषि, मंडपम और नवग्रह का अवलोकन करेंगे. पीएम के दौरे को लेकर मंदिर में कई खास तैयारियां की गईं हैं. इसके अलावा मंदिर प्रशासन ने भी कई इंताजम किए हैं.

पीएम मोदी जब मंदिर में उद्घाटन के लिए पहुंचेंगे तो करीब 600 कलाकार, साधू संत मंत्रोच्चारण और शंखनाद करेंगे. कॉरिडोर के मुख्य गेट पर करीब 20 फीट का शिवलिंग धागे से बनाया गया है, इसपर से पर्दा उठाकर औपचारिक तौर पर कॉरिडोर का उद्घाटन किया जाएगा.

क्या है श्री महाकाल लोक परियोजना

पीएम जिस श्री महाकाल लोक परियोजना का उद्घाटन करेंगे, वो कई मायनों में खास है. इसका पहला चरण तीर्थयात्रियों को विश्व स्तरीय आधुनिक सुविधाएं प्रदान करके मंदिर में उनके अनुभव को स्मरणीय बनाने में मदद करेगा. इस परियोजना का उद्देश्य पूरे क्षेत्र में भीड़भाड़ कम करना और विरासत संरचनाओं के संरक्षण एवं बहाली पर विशेष बल देना है. परियोजना के तहत मंदिर परिसर का करीब सात गुना विस्तार किया जाएगा. पूरी परियोजना की कुल लागत करीब 850 करोड़ रुपये है. मंदिर के मौजूदा तीर्थयात्रियों की संख्या, जो लगभग 1.5 करोड़ प्रति वर्ष है, दोगुना होने की उम्मीद है. उसी को देखते हुए यह प्रोजेक्ट शुरू किया गया था. इस परियोजना के विकास की योजना दो चरणों में बनाई गई है.

इस प्रोजेक्ट में और क्या खास

इस प्रोजेक्ट के तहत महाकाल पथ में 108 स्तंभ (खंभे) हैं जो भगवान शिव के आनंद तांडव स्वरूप (नृत्य रूप) को दर्शाते हैं. महाकाल पथ के किनारे भगवान शिव के जीवन को दर्शाने वाली कई धार्मिक मूर्तियां स्थापित की गई हैं. पथ के साथ भित्ति दीवार चित्र शिव पुराण की कहानियों पर आधारित हैं जिनमें सृजन कार्य, गणेश का जन्म, सती और दक्ष कहानियां आदि शामिल हैं. 2.5 हेक्टेयर में फैला प्लाजा क्षेत्र कमल के तालाब से घिरा हुआ है और इसमें फव्वारे के साथ शिव की मूर्ति भी स्थापित है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सर्विलांस कैमरों की मदद से इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर द्वारा इस पूरे परिसर की चौबीसों घंटे निगरानी की जाएगी.

ये है पीएम का पूरा शेड्यूल

  • शाम 5 बजे उज्जैन पहुंचेंगे पीएम नरेंद्र मोदी.
  • शाम 5:25 बजे मोदी का महाकाल मंदिर में आगमन होगा.
  • शाम 5:50 बजे पीएम महाकाल में दर्शन और पूजा करने में व्यस्त रहेंगे.
  • शाम 6:20 बजे मोदी का महाकाल मंदिर से प्रस्थान होगा.
  • शाम 6:25-7:05 बजे मोदी श्री महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे.
  • शाम 7:30 से रात 8 बजे तक मोदी कार्तिक मेला मैदान पर लोगों को संबोधित करेंगे.

ये भी पढ़ें

दो गोलियां खाने के बाद भी आतंकियों से लड़ता रहा सेना का कुत्ता जूम, चिनार कॉर्प्स ने शेयर किया भावुक वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें दिल्ली यूपी-बिहार का मौसम
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें यूपी-बिहार का मौसम
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget