एक्सप्लोरर

पिता की कब्र के बगल में दफन होगा मुख्तार अंसारी, इस कब्रिस्तान में होगा सुपुर्द-ए-खाक

Mukhtar Ansari Died: मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी ने कहा कि प्रशासन ने उन्हें मुख्तार की मौत के बारे में सूचित नहीं किया था.

Mukhtar Ansari Death News: पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की गुरुवार (28 मार्च) को देर रात दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. उनकी मौत के बाद पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई है. मुख्तार अंसारी को गाजीपुर के मोहम्मदाबाद के कालीबाद कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा.

मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी बांदा मेडिकल कॉलेज अस्‍पताल पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम के बाद मुख्तार का शव उन्हें सौंप दिया जाएगा. जुमे की नमाज के बाद बांदा मेडिकल कॉलेज से मुख्तार अंसारी का शव निकाला जाएगा. इससे पहले देर रात गाजीपुर के डीएम और एसपी ने कब्रिस्तान का निरीक्षण किया. सूत्रों के मुताबिक अंसारी को उनके पिता सुभानुल्लाह अंसारी की कब्र के बगल में दफनाया जाएगा.

'मुख्तार अंसारी को नहीं मिला इलाज'
इस बीच मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी कहा कि प्रशासन ने मुझे उनकी मौत के बारे में सूचित नहीं किया. मुख्तार 18 मार्च से बहुत बीमार थे और उनको इलाज नहीं मिल रहा था. 25-26 मार्च की रात को उनकी हालत बहुत खराब थी, इसलिए औपचारिकता के तौर पर उन्हें कुछ घंटों के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया. फिर उन्हें वापस भेज दिया गया और कहा गया कि उनकी हालत स्थिर है. उनका कोई इलाज नहीं किया गया. 

अंसारी के वकील ने बताया हत्या
वहीं, अंसारी की मौत पर उनके वकील रणधीर सिंह सुमन ने कहा है कि उनकी मौत नहीं, हत्या की गई है. दो दिन पहले ही पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी ने आरोप लगाया था कि बांदा जेल में उन्हें जहर दिया जा रहा है, जिससे उनकी मौत हो सकती है. इसके अलावा मुख्तार अंसारी ने कोर्ट में भी अपनी जान को खतरा बताकर अदालत से जेल में अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की थी, जिसे न्यायालय ने ठुकरा दिया था. 

पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिर्टी से स्टूडेंट्स पॉलिटिक्स करने के बाद साल 1996 में राजनीति में कदम रख दिया था. पहली बार वह साल 1996 में मऊ से विधायक बने. इसी सीट पर 2002, 2007, 2012 और 2017 में विधायक चुने गए. दो बार BSP के टिकट पर, दो बाद निदर्लीय उम्मीदवार के तौर पर और एक बार खुद की पार्टी कौमी एकता दल के टिकट पर विधायक चुने गए थे.

यह भी पढ़ें- TV9 Bharatvarsh Survey: यूपी की जिन सीटों पर चलता था मुख्तार अंसारी का सिक्का, लोकसभा चुनाव में वहां कौन जीत सकता है? सर्वे का खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
Xप्लेन: 'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Embed widget