एक्सप्लोरर

Mukesh Sahani Father Murder: घर की अलमारी, तीन गिलास, तीन बाइक, जीतन सहनी हत्याकांड में कड़ियां जोड़ रही पुलिस, जानें अब तक क्या हुआ

Jeetan Sahni Murder: विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस ने नीतीश कुमार के शासन पर सवाल उठाते हुए कह रही है कि बिहार में सरकार नाम की चीज नहीं है. रोज यहां हत्या हो रही है.

Mukesh Sahani Father Murder Latest Update: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के बाद से बिहार में राजनीति चरम पर है. विपक्षी दल लगातार प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ हल्ला बोल रहा है.

पटना में आरजेडी के कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की तो पार्टी के नेताओं ने इस घटना को जंगल राज बताकर निशाना साधा. आरजेडी के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद मनोज झा का कहना है कि बिहार में जंगलराज है. एक प्रतिशत भी सरकार नाम की कोई चीज नहीं है.

बचाव में उतरे नीतीश कुमार के मंत्री

दूसरी तरफ नीतीश कुमार पर सवाल उठते देख उनके मंत्री बचाव में उतर आए हैं. बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी का कहना है कि सीएम ने डीजीपी से बात की है और एसआईटी बनाकर जांच के लिए कहा है.

वहीं घटना की सूचना मिलते ही सीएम नीतीश ने मुकेश सहनी से बात की. जेडीयू और बीजेपी के नेता कह रहे हैं कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, लेकिन विपक्ष सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहा है.

कांग्रेस ने भी उठाए राज्य सरकार पर सवाल

बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश सिंह नीतीश कुमार पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो लोग रामराज्य की बात करते हैं वहां कोई ऐसा दिन नहीं है जब किसी जिला में हत्या नहीं हुई हो. जब नेता के पिता की हत्या तो किसी भी की भी हो सकती है.

केसी त्यागी ने कहा- दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

इन सबसे अलग जेडीयू के प्रवक्ता केसी त्यागी का कहना है कि ये लालू युग नहीं है, जो भी दोषी है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होती है. दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी. लोकतंत्र में इस तरह की घटना का कोई स्थान नहीं है.

हत्यारोपियों का सुराग नहीं

फिलहाल हत्यारोपी का कोई सुराग नहीं लगा है. पुलिस को शुरुआती जांच में शक है कि लूटपाट की नीयत से हत्या की गई है. घर की आलमारी पुलिस को बाहर मिली है. तीन बाइक और तीन गिलास घटनास्थल से मिले हैं. पुलिस इन सबूतों के आधार पर कड़ियां जोड़़ने में जुट गई है. एडीसी बिहार जीतेंद्र सिंह का कहना है कि दो संदिग्धों से पूछताछ हो रही है. फॉरेंसिक और सीआईडी की टीम ने भी मौके पर जाकर सबूत जुटाए हैं.

ये भी पढ़ें

US Election: 'अश्वेतों के लिए नरक था कार्यकाल', हमले के बाद पहली बार ट्रंप पर भड़के जो बाइडेन, जमकर निकाली भड़ास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे सिंधिया और स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे सिंधिया और स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन
जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन
नितिन नवीन की नई टीम का थोड़ी देर में ऐलान, विनोद तावड़े समेत ये नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम का थोड़ी देर में ऐलान, विनोद तावड़े समेत ये नाम तय

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget