एक्सप्लोरर

Mukesh Sahani Father Murder: 'जंगलराज का राग अलापने वाले अब...' जीतन सहनी की हत्या पर भड़की RJD, गिरिराज और चिराग ने जानें क्या कहा

Mukesh Sahani Father Killed: बिहार में मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के बाद सियासी पारा चढ़ा हुआ है. RJD ने इस मुद्दे पर पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार से जवाब मांगा है. 

Jitan Sahni Murder: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की सोमवार (15 जुलाई, 2024) रात को दरभंगा स्थित उनके आवास पर हत्या कर दी गई. मंगलवार (16 जुलाई) की सुबह घर में मिली लाश के बाद हडकंप मच गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 

हत्या की इस घटना के बाद राजनीतिक दिग्गजों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई और तुरंत हत्यारों को पकड़ने की बात कही. 

हत्यारा बचेगा नहीं- JDU

केन्द्रीय मंत्री एवं जेडीयू नेता रामनाथ ठाकुर ने VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या पर दुख जताते हुए कहा, 'यह सुनकर बहुत दुःख हुआ उनकी आत्मा को शांति मिले. बिहार सरकार हत्या करने वालों पर जरूर सख्त कार्रवाई करेगी और कोई भी हत्यारा नहीं बचेगा. मुकेश साहनी जी को धैर्य के साथ काम करना चाहिए.'

क्या बोले चिराग पासवान?

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने जीतन सहनी की हत्या की निंदा की. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर चिराग पासवान ने लिखा, 'विकासशील पार्टी के संरक्षक भाई श्री मुकेश सहनी जी के पिताजी की निर्मम हत्या बेहद निंदनीय है. दोषियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जल्द से जल्द अपराधियों को चिन्हित कर उचित करवाई की जाएगी. मुकेश साहनी एवं शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी और मेरी पार्टी की गहरी संवेदनाएं है.'


RJD का वार

RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने  घटना के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरते हुए कहा, 'आज (16 जुलाई, 2024) बिहार से मुकेश सहनी के पिता की हत्या की दुखद खबर सामने आई. ये अत्यंत दुखद है.' उन्होंने कहा, 'शासन-प्रशासन में बैठे लोगों को जवाब देना होगा और अब जनता शांत नहीं बैठेगी. जब बिहार में राजनेता का परिवार सुरक्षित नहीं है तो आम लोग तो भगवान भरोसे हैं. बिहार में अपराधी राज कायम हो गया है, अपराधियों का तांडव हो गया है. जंगलराज का राग अलापने वाले बीजेपी और NDA के लोग अब चुप क्यों हैं. पीएम मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार को अपराधी राज पर जवाब देना चाहिए. इस दुख की घड़ी में हमारी पार्टी और हम सब लोग मुकेश सहनी जी के साथ मजबूती से खड़े हैं.'

क्या बोले गिरिराज सिंह?

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने हत्या की घटना पर दुख जताया. गिरिराज सिंह बोले, मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर मैं दु:ख जताता हूं, अपराधी बच नहीं पाएगा. राज्य सरकार इस मामले को काफी गंभीरता से ले रही है.'

SPG ट्रायल की मांग

निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा. पप्पू यादव ने कहा, 'बिहार में लगातार हत्या और बच्चियों के शोषण की घटनाएं हो रही हैं. एक दिन पहले दो बच्चों की हत्या, मुजफ्फरपुर में नौकरी के नाम पर यौन शोषण और अब संघर्षशील नेता के पिता की हत्या दिखाती है कि राज्य पूरी तरह से अपराधियों के चंगुल में है. बिहार अब अपराधी और नेता के गठजोड़ से चल रहा है.' उन्होंने पूछा कि नीतीश बाबू आपके सुशासन का क्या हुआ? पप्पू यादव ने हत्यारे की गिरफ्तारी के साथ ही SPG ट्रायल की मांग की. 

ये भी पढ़ें: Mukesh Sahani Father Killed: वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की दरभंगा में हत्या, घर में मिली लाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आतंकवाद-दुनिया में जारी युद्ध पर बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर, ' हम मूक दर्शक बनकर...'
'केवल तमाशा नहीं देख सकते', आतंकवाद-दुनिया में जारी युद्ध पर बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
सियांग बांध के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन के बाद एक्शन में केंद्र सरकार, अरुणाचल भेजे RAF के 250 जवान
सियांग बांध के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन के बाद एक्शन में केंद्र सरकार, अरुणाचल भेजे RAF के 250 जवान

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget