एक्सप्लोरर

Mukesh Sahani Father Killed: वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की दरभंगा में हत्या, घर में मिली लाश

Mukesh Sahani Father Mukesh Sahani Murder: दरभंगा के बिरौल अनुमंडल की अफजल्ला पंचायत के सुपौल बाजार स्थित पैतृक आवास में इस वारदात को अंजाम दिया गया है. एसएसपी ने घटना की पुष्टि की है.

Mukesh Sahani Father Murder: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की दरभंगा में हत्या कर दी गई है. मंगलवार (16 जुलाई) की सुबह घर से लाश मिलते ही हड़कंप मच गया. दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने हत्या की पुष्टि की है. बताया जाता है कि जीतन सहनी की उम्र करीब 65 साल थी.

घटना की वजह का अभी खुलासा नहीं

दरभंगा के बिरौल अनुमंडल की अफजल्ला पंचायत के सुपौल बाजार स्थित पैतृक घर में इस वारदात को अंजाम दिया गया है. घर से जीतन सहनी का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया है. घटना के बाद काफी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची है. घटना के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है.

बता दें कि मुकेश सहनी विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक हैं और मल्लाहों के बड़े नेता माने जाते हैं. अभी हाल ही में हुए लोकसभा के चुनाव में उन्होंने तेजस्वी यादव के साथ मिलकर कई सभाओं को संबोधित किया था. मुकेश सहनी की पार्टी ने बिहार की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव भी लड़ा था. हालांकि तीनों जगह पार्टी हार गई थी.

बेड पर पड़ा मिला पिता का शव

इस वारदात की जो तस्वीर आई है उसे दिखाया नहीं जा सकता है. शव को देखने से लग रहा था कि किसी धारदार चीज से वार किया गया है. इसके बाद मौत के घाट उतारा गया है. बताया जा रहा है कि मुकेश सहनी के पिता घर में अकेले ही रहते थे. उनके दोनों बेटे मुकेश सहनी और संतोष सहनी बाहर रहते हैं. एक बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है. वह भी बाहर ही रहती है.

जेडीयू ने कहा- पाताल से खोज कर निकाले जाएंगे अपराधी

उधर घटना के बाद सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू की प्रतिक्रिया आई है. जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि किसी भी व्यक्ति के साथ ऐसी घटना होगी तो कार्रवाई की जाएगी. जो भी अपराधी होंगे वो पकड़े जाएंगे. उन्हें पाताल से भी खोज कर निकाला जाएगा.

यह भी पढ़ें- Patna News: पटना के DM ने 15 अंचल अधिकारियों का वेतन रोका, शो-कॉज नोटिस जारी, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बंटी यादव हत्याकांड: बिहार में आमरण अनशन पर बैठे परिजन, आरोपियों को कड़ी सजा की करेंगे मांग
बंटी यादव हत्याकांड: बिहार में आमरण अनशन पर बैठे परिजन, आरोपियों को कड़ी सजा की उठाई मांग
कांग्रेस सांसद के बयान से बवाल तय! अंग्रेजी के साथ संस्कृत को बताया विदेशी भाषा, कहा- 'उर्दू…'
कांग्रेस सांसद के बयान से बवाल तय! अंग्रेजी के साथ संस्कृत को बताया विदेशी भाषा, कहा- 'उर्दू…'
Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने निशांत कुमार पर ली चुटकी, 'स्वास्थ्य मंत्री जी जो पजामा…'
तेज प्रताप यादव ने निशांत कुमार पर ली चुटकी, 'स्वास्थ्य मंत्री जी जो पजामा…'

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget