एक्सप्लोरर

यूपी: मुहर्रम जुलूस के दौरान 9 जिलों में हिंसा के बाद अब शांति, कहीं भी कर्फ्यू नहीं

हिंसा के बाद स्थानीय लोग बेहद डरे हुए हैं और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं. हालात को देखते हुए कानपुर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. साथ ही पूरी घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं.

लखनऊ: मुहर्रम के दौरान यूपी के कई शहरों में हिंसा भड़क गई है. कहीं पत्थरबाज़ी तो कहीं आगजनी के चलते हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. यूपी के कानपुर, बलिया, कुशीनगर और बाराबंकी तहत 9 जिलों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं हुईं. सबसे खराब हालात कानपुर में बन गए.

'प्रशासन ने मुस्दैती दिखाता तो ये नहीं होता' पहले मामूली विवाद में दो पक्ष रावतपुर में आमने-सामने आ गए. इसके बाद मुहर्रम के जुलूस के दौरान पथराव से हालात और भी बिगड़ गई. दोनों ओर से हुई पत्थरबाज़ी में पुलिस अधिकारियों समेत कई लोग ज़ख़्मी हुए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन ने मुस्दैती दिखाई होती तो इस टकराव को टाला जा सकता था. प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

कानपुर में एक और जगह बवाल कानपुर के ही परमपुरवा में ताजिए के जुलूस को तय जगह से आगे ले जाने पर विवाद खड़ा हो गया. गर्मागर्मी कुछ इस कदर बढ़ी कि इसने देखते ही देखते आगजनी का रूप ले लिया.

घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश हिंसा के बाद स्थानीय लोग बेहद डरे हुए हैं और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं. हालात को देखते हुए कानपुर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. साथ ही पूरी घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं.

बलिया के सिकंदर पुर में भी बवाल, 144 लागू बलिया के सिकंदरपुर में विजयदशमी पर हुआ विवाद मोहर्रम में और भी गहरा गया. आरोप है कि ताजिया जुलूस के दौरान कुछ लोगों ने पत्थरबाज़ी की और इसी के चलते दो समुदायों के बीच हिंसा भड़क उठी.

उत्पात में शामिल लोगों ने कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया. बलिया में हुए इस बवाल में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. पुलिस ने बलवे में शामिल 10 लोगों को गिरफ़्तार कर इलाके में धारा 144 लगा दी है.

कुशीनगर में पुलिस पर हमला कुशीनगर में ताजिये के जूलूस के दौरान अराजक तत्वों ने पुलिस वालों पर ही हमला बोल दिया. बताया जा रहा है कि धारदार हथियारों से लैस कुछ युवक ताज़िए को दूसरे रास्ते से ले जाने की जिद पर अड़ गए जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो एसओ पर हमला बोल दिया. जिसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भेजकर हालात को काबू किया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc March Live: भारी सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्ट, 6 मेट्रो स्टेशन बंद... विपक्ष का SC की ओर मार्च
LIVE: भारी सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्ट, 6 मेट्रो स्टेशन बंद... विपक्ष का SC की ओर मार्च
'मैंने पहली बार...', भाषा विवाद के बीच CM विजय की इंग्लिश के फैन हुए चिदंबरम
'मैंने पहली बार...', भाषा विवाद के बीच CM विजय की इंग्लिश के फैन हुए चिदंबरम
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget