एक्सप्लोरर

MS Swaminathan : स्वामीनाथन के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, लिखा- देश को विकसित होते देखने का उनका जुनून अनुकरणीय रहा 

MS Swaminathan Death: भारत में हरित क्रांति के जनक कहे जाने वाले एमएस स्वामीनाथन का निधन गुरुवार की सुबह हो गया. वह 98 वर्ष के थे. चेन्नई के अस्पताल में सुबह 11:20 पर उन्होंने अंतिम सांस ली. 

MS Swaminathan Death:  भारत में हरित क्रांति के जनक कहे जाने वाले एमएस स्वामीनाथन का निधन गुरुवार सुबह हो गया है. वह 98 वर्ष के थे. चेन्नई के अस्पताल में सुबह 11:20 पर उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जहर किया है.

पीएम ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, " डॉ. एमएस स्वामीनाथन जी के निधन से गहरा दुख हुआ. हमारे देश के इतिहास में एक बहुत बुरे वक़्त में, कृषि में उनके अभूतपूर्व कार्य ने लाखों लोगों के जीवन को बदल दिया और हमारे देश के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की. कृषि में अपने क्रांतिकारी योगदान के अलावा, डॉ. स्वामीनाथन नवाचार के पावरहाउस और कई लोगों के लिए एक मेंटर थे. अनुसंधान और मेंटरंशिप के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता ने अनगिनत वैज्ञानिकों और इनोवेटर्स पर एक अमिट छाप छोड़ी है."

'उनका जीवन प्रेरणादायक'

अपने पोस्ट में PM ने आगे कहा, "मैं डॉ. स्वामीनाथन के साथ अपनी बातचीत को हमेशा याद रखूंगा. भारत को प्रगति करते देखने का उनका जुनून अनुकरणीय था. उनका जीवन और कार्य आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं. ओम शांति." पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि वो बढ़ती उम्र की वजह से होने वाली बीमारियों से लंबे समय से पीड़ित थे.

'दूसरों की चिंता करते रहे'

उन्होंने धान की अधिक उपज देने वाली किस्मों को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिससे सुनिश्चित हुआ के भारत में कम आय वाले किसान अधिक पैदावार कर पाएं. एम एस स्वामीनाथन की बेटी सौम्या स्वामीनाथन ने दूरदर्शन से विशेष बातचीत में कहा है कि उनके पिता जीवन में हमेशा दूसरों के लिए, किसानों, मज़दूरों, देश के लिए हमेशा चिंता करते रहे. यहां तक कि खराब स्वास्थ्य के बाद भी उन्होंने दूसरों की चिंता करना जारी रखा.

ये भी पढ़ें: MS Swaminathan Death: खाने की कमी से जूझते भारत की बदली तस्वीर, कौन थे हरित क्रांति के जनक एमएस स्वामीनाथन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... ससुराल की प्रताड़ना से तंग महिला ने की आत्महत्या
रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... महिला ने क्यों की आत्महत्या
जादवपुर यूनिवर्सिटी झड़प पर सियासी बवाल! BJP-TMC में बढ़ी तकरार
जादवपुर यूनिवर्सिटी झड़प पर सियासी बवाल! BJP-TMC में बढ़ी तकरार
'रीयल लाइफ बैटमैन', कांग्रेस हेडक्वार्टर के बाहर लगे राहुल गांधी के पोस्टर
'रीयल लाइफ बैटमैन', कांग्रेस हेडक्वार्टर के बाहर लगे राहुल गांधी के पोस्टर
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget