एक्सप्लोरर

राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए हरित क्रांति के जनक MS स्वामीनाथन कांग्रेस की पहली पसंद- सूत्र

नई दिल्ली: राष्ट्रपित चुनाव के उम्मीदवार के लिए विपक्ष पिछले कई दिनों से माथापच्ची कर रहा है. एनडीए की तरफ से रामनाथ कोविंद को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद अब खबर है कि कांग्रेस हरित क्रांति के जनक एमएस स्वामीनाथन को राष्ट्रपति चुनाव में उतार सकती है. सूत्रों के मुताबकि स्वामीनाथन कांग्रेस की पहली पसंद हैं.

रामनाथ कोविंद को समर्थन देने की मोदी की अपील कांग्रेस ने ठुकराई, विपक्ष उतारेगा अपना उम्मीदवार!

कांग्रेस को शिवसेना का साथ मिलने की आस

सूत्रों के मुताबिक, एमएस स्वामीनाथन के नाम के जरिए कांग्रेस को शिवसेना का साथ भी मिलने की आस है, अगर ऐसा हुआ तो एनडीए को इससे करारा झटका लगेगा और इससे एनडीए में फ़ूट का सन्देश भी जाएगा.

दलित कार्ड के सामने किसान कार्ड खेलना चाहती है कांग्रेस

जानिए, राम नाथ कोविंद को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाने के 6 कारण

दरअसल कांग्रेस एनडीए के दलित कार्ड के सामने किसान कार्ड खेलना चाहती है. बता दें कि रामनाथ कोविंद दलित समाज से आते हैं वहीं, एमएस स्वामीनाथन को हरित क्रांति का जनक माना जाता है. कांग्रेस बाकी विपक्षी दलों से चर्चा के बाद जल्दी ही स्वामीनाथन से संपर्क कर सकती है. कांग्रेस किसी राजनेता के मुकाबले पीपुल्स प्रेसिडेंट पर ज़ोर दे रही है.

विपक्ष मीरा कुमार को भी बना सकता है उम्मीदवार

कहा ये भी जा रहा है कि विपक्षी दल नहीं अड़े तो कांग्रेस अपनी पार्टी का उम्मीदवार उतारने की इच्छुक नहीं है. लेकिन अगर विपक्षी दल अड़े तो दलित नेता मीरा कुमार को विपक्ष उम्मीदवार बनाएगी. मीरा कुमार लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष रह चुकी हैं.

यहां पढ़ें: कोविंद की जीत का फॉर्मूला, मोदी के मास्टर स्ट्रोक से टूट गया विपक्ष का ‘घर’!

अंकगणित पूरी तरह बीजेपी के उम्मीदवार के हक़ में

कांग्रेस का मानना है कि जैसे प्रतिभा पाटिल के खिलाफ बीजेपी भैंरो सिंह को लड़ाकर महिला विरोधी नहीं हुई थी. वैसे ही दलित कोविंद के खिलाफ किसी अन्य को लड़ाने से वो भी दलित विरोधी नहीं हो जाएगी. कांग्रेस मानती है कि इस वक्त अंकगणित पूरी तरह बीजेपी के उम्मीदवार के हक़ में है, इसलिए विपक्ष का उम्मीदवार विचारधारा का प्रतीक मात्र होगा और विपक्षी एकता 2019 के लिए काम आएगी. हालांकि अंतिम फैसला सभी विपक्षी दलों का का ही होगा.

कौन हैं एमएस स्वामीनाथन?

एमएस स्वामीनाथन को देश में हरित क्रांति का जनक माना जाता है. यह देश के मशहूर कृषि वैज्ञानिक हैं. स्वामीनाथन ने खाघान में देश को आत्मनिर्भर बनाया है. स्वामीनाथन को पद्मश्री, पद्म भूषण, पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget