एक्सप्लोरर

Lok Sabha Security Breach: बाल नोंचे, थप्पड़ बरसाए... सांसदों ने संसद में धुआं-धुआं करने वाले को जमकर धुना

Lok Sabha Security Breach: नई संसद में बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई. दर्शक दीर्घा में बैठे दो लोगों ने फ्लोर पर कूदकर अचानक स्मोक कलर जला दिए, जिससे लोकसभा में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

Lok Sabha Security Breach: संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान बुधवार (13 दिसंबर) को सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई. लोकसभा में दो शख्स दर्शक दीर्घा से कूदकर फ्लोर पर आ गए. उन्होंने स्मोक कलर जलाकर संसद में धुआं कर दिया. कुछ ही देर में दोनों हमलावरों को पकड़ लिया गया. इस दौरान कुछ सांसदों ने उन्हें जमकर पीटा.

सांसदों ने लखनऊ के रहने वाले हमलावर सागर को उसके बालों से पकड़ खींचा. इसके बाद कई सांसदों ने मिलकर उस पर थप्पड़ों की बरसात कर दी. इस दौरान वहां सुरक्षा गार्ड नहीं पहुंच पाए थे. 

राजस्थान के सांसद हनुमान बेनीवाल ने शख्स को जमकर पीटा

राजस्थान के नागौर से लोकसभा सांसद हनुमान बेनीवाल समेत कुछ सांसदों ने स्मोक कलर जलाने वाले सागर को पकड़ लिया. इसके बाद सागर को कई सांसदों ने पकड़ा और उसके बाल पकड़कर जमकर थप्पड़ बरसाए जाने लगे.

 

सांसद हनुमान बेनीवाल ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि कई सांसदों ने उसे पकड़ लिया, कुछ सांसदों ने उसे धोया तो वो रोने लगा. जब उसे सुरक्षाकर्मी ले जा रहे थे तो वो रो रहा था.

कांग्रेस सांसद ने बताया आंखों देखा हाल

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने घटना का आंखों देखा हाल बताते हुए कहा कि जब वो कूदे, हम आगे बैठे हुए थे. शून्य काल अंतिम चरण में था. थोड़ा हल्ला-गुल्ला हुआ तो हमने ध्यान दिया. जो पहले कूदा और फिर दूसरा कूदा, जो पहले कूदा वो स्पीकर की तरफ बढ़ रहा था और हल्ला-गुल्ला कर रहा था और फिर उसने जूता उतारना शुरू किया. जूते में कोई चीज थी, जिसे उसने निकाला और फिर पकड़ा गया. फिर हमने सोचा कि दूसरे को पकड़ते हैं तो हम वहां गए तो उसके हाथ में स्प्रे था.

जब लोकसभा में अचानक भागने लगे सांसद

स्मोक कलर के जलते ही लोकसभा में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सांसद भागते हुए नजर आए. जैसे ही लोकसभा में घुसे दोनों हमलावरों ने स्मोक कलर जलाया, सुरक्षा गार्डों ने एक शख्स को पकड़ लिया. वहीं, एक अन्य शख्स को एक कांग्रेस सांसद ने पकड़ा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget