एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट पर आमने-सामने आईं बीजेपी और कांग्रेस, आरोपों की हुई बौछार

MP Elections 2023: कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट में उन चार सीटों पर भी उम्मीदवारों की ऐलान किया है, जहां सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा पहले ही कर दी थी.

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर देश की सबसे पुरानी पार्टी की 144 उम्मीदवारों की सूची आने पर बीजेपी कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं. बीजेपी की ओर से कांग्रेस की सूची पर सवाल उठाए जा रहे हैं.

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने उम्मीदवारों की लिस्ट आने के बाद भोपाल में कहा कि कांग्रेस ने टिकट बंटवारे में युवा, महिला और अल्पसंख्यकों का पूरा ख्याल रखा है. 

'सपा से बात बनी तो ठीक, वरना...'
कमलनाथ ने कहा कि ये चुनाव किसी पार्टी या उम्मीदवारों का नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश के भविष्य का चुनाव है. उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी से तालमेल की बात चल रही है, मगर बात बनी तो ठीक वरना दोनों दल अलग-अलग लड़ेंगे.

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी भी मध्य प्रदेश में चुनावी ताल ठोक रही है और लगातार अपने उम्मीदवारों का ऐलान करती जा रही है. संभावना जताई जा रही थी कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन हो सकता है. हालांकि, कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों की लिस्ट आते ही इसकी उम्मीदें कम होती नजर आ रही है.

खटाई में पड़ सकता है विधानसभा चुनाव में गठबंधन
बताना जरूरी है कि कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट में उन चार सीटों पर भी उम्मीदवारों की ऐलान किया है, जहां सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा पहले ही कर दी थी. इस बीच सपा ने नौ और उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. 

'शिवराज को क्यों घोषित नहीं किया सीएम चेहरा?'
कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री का चेहरा न घोषित किए जाने पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि बीजेपी शिवराज को सीएम का चेहरा घोषित क्यों नहीं कर रही है और क्या पार्टी को कोई पछतावा है?

'कांग्रेस ने जारी की परिवारवाद और अपराधियों की लिस्ट'
वहीं, कांग्रेस की कैंडिडेट लिस्ट पर बीजेपी ने सवाल खड़े किए हैं. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस की सूची को परिवारवाद और अपराधियों की लिस्ट बताया है. उन्होंने दावा किया कि जनता कांग्रेस के अपराधियों को नकार देगी.

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर अब बीजेपी के 94 और कांग्रेस के 86 बचे हुए उम्मीदवारों के नामों का इंतजार किया जा रहा है. दोनों पार्टियों ने आने वाले दो दिनों में सभी उम्मीदवार घोषित करने का दावा किया है.

ये भी पढ़ें:

फलस्तीनी दूतावास पहुंचे मणिशंकर अय्यर, दानिश अली और केसी त्यागी समेत ये नेता, लोगों के प्रति दिखाई एकजुटता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 पर राहुल ने Video जारी कर उठाए सवाल, BJP बोली- एक्टिंग तो ढंग से कर लेते
E20 पर राहुल ने Video जारी कर उठाए सवाल, BJP बोली- एक्टिंग तो ढंग से कर लेते
'तार और खंभों से रहें दूर', हरियाणा में बारिश के बीच बिजली विभाग का अलर्ट
'तार और खंभों से रहें दूर', हरियाणा में बारिश के बीच बिजली विभाग का अलर्ट
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
नेशनल हैंडलूम डे: 'साड़ी शस्त्र' प्रदर्शनी का आयोजन, स्वदेशी-हथकरघा को बढ़ावा की अपील
नेशनल हैंडलूम डे: 'साड़ी शस्त्र' प्रदर्शनी का आयोजन, स्वदेशी-हथकरघा को बढ़ावा की अपील

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget