एक्सप्लोरर

MP Election 2023: कांग्रेस ने टिकट के लिए तय किए 100 नाम, पिछले चुनाव में हारने वाले इन नेताओं पर भी दांव

MP Congress Candidates List: इस साल के अंत में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसके लिए कांग्रेस ने लगभग 100 नामों का चयन कर लिया है. इनमें कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं.

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के लिए तकरीबन 100 उम्मीदवारों के नाम पर तय कर लिए हैं. इसका ऐलान प्रियंका गांधी की सभा के साथ ही समाप्त होने वाली जन आक्रोश यात्रा के बाद आठ से 10 अक्टूबर को किया जाएगा. कांग्रेस ने अपने चयनित प्रत्याशियों को चुनाव की तैयारी करने का इशारा भी कर दिया है.

मध्य प्रदेश चुनाव के लिए पहली बार हुई बैठक में कमेटी के सदस्यों के अलावा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ शामिल हुए और शुरुआती दौर में ही करीब 100 नामों पर सहमति बन गई. इनमें अधिकतर वर्तमान विधायक के नाम शामिल हैं. बैठक में उन बड़े नेताओं को भी टिकट देने की हरी झंडी मिली जो 2018 में चुनाव हार गए थे. इनमें अजय सिंह, मुकेश नायक, सुरेश पचौरी और रामनिवास रावत जैसे नाम शमिल हैं.

मामले में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने टिकट बंटवारे के लिए लंबी मशक्कत की. पार्टी ने कई प्रकार के सर्वे और प्रभारी नेताओं की रिपोर्ट के बाद ये नाम तलाशे हैं. सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने जीतने की संभावना के अलावा इस बात का भी ध्यान रखा है कि उम्मीदवार का नाम या जाति आस-पास की सीटों पर बुरा असर तो नहीं डालेगी. 

भीड़ के आधार पर मिला टिकट
उन्होंने बताया कि टिक्ट के लिए कुछ नाम जन आक्रोश यात्राओं में आ रही भीड़ के आधार पर भी तय किए गए हैं. पार्टी का दावा है कि जिनके नाम तय हुए हैं, उनको पहले ही बता भी दिया गया है कि आपको लड़ना है और उसके लिए तैयार रहें.

वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि बीजेपी ने तीन सूचियों में 79 नाम घोषित कर कांग्रेस की धड़कनें बढ़ा दी थीं, मगर कांग्रेस के नेताओं का मानना कि यह पार्टी के लिए अच्छा रहा.

'चुनावी मैदान से भाग रहे कांग्रेस नेता'
उधर बीजेपी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में झगड़े हुए और टिकट बंटवारे को लेकर जमकर तनातनी हुई. बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा, "कांग्रेस भगदड़ पार्टी बन गई है. बड़े नेता लगातार चुनावी मैदान से भाग रहे है. दिग्विजय सिंह चुनाव नहीं लड़ रहे हैं. अरुण यादव ने लड़ने से मना कर दिया है और कमलनाथ का भी लड़ने का मन नहीं है. सभी को परिणाम पता है, इसलिए चुनावी मैदान से कांग्रेस नेताओं का पलायन हो रहा है."

मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 सीटें हैं और बीजेपी ने तीन बार में 79 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है.

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में अजित पवार बनेंगे सीएम? कांग्रेस नेता संजय निरुपम के दावे ने चौंकाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: संसद आज भी चढ़ेगा गतिरोध की भेंट? सरकार चर्चा को तैयार, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष
LIVE: संसद आज भी चढ़ेगा गतिरोध की भेंट? सरकार चर्चा को तैयार, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
असम से केरल तक बाढ़ से हाहाकार! यूपी-बिहार समेत कहां-कैसा मौसम
असम से केरल तक बाढ़ से हाहाकार! यूपी-बिहार समेत कहां-कैसा मौसम
लाल किला, चांदनी चौक और रिंग रोड पर नो-एंट्री, 15 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाजरी लागू
लाल किला, चांदनी चौक और रिंग रोड पर नो-एंट्री, 15 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाजरी लागू

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget