एक्सप्लोरर

MOTN Poll: ट्रंप के टैरिफ को लेकर क्या सोच रहा भारत? सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा, चीन-पाकिस्तान पर भी कही ये बात

MOTN Poll: पाकिस्तान के साथ अमेरिका के बढ़ते संबंध भारत के लिए एक और चिंता का विषय हैं. 59 प्रतिशत लोगों ने कहा कि भारत को रूस संग संबंध मजबूत करने चाहिए.

देश और विदेश के मामलों (टैरिफ) को लेकर इंडिया टुडे ग्रुप और C-Voter ने मूड ऑफ द नेशन सर्वे (MOTN Poll) कराया. इस सर्वे में अमेरिका की तरफ से लगाए गए हाई टैरिफ को लेकर लोग परेशान दिखे. लगभग दो-तिहाई यानि कि 63 प्रतिशत लोग डोनाल्ड ट्रंप के भारतीय एक्सपोर्ट पर लगाए गए टैरिफ को लेकर चिंतित दिखे, जबकि केवल 27 प्रतिशत ने कहा कि वो परवाह नहीं करते.

अमेरिकी टैरिफ को लेकर लोगों की चिंताएं साफ तौर पर नजर आईं. वॉशिंगटन के साथ संबंधों के मामले में 61 प्रतिशत लोगों ने कहा कि भारत को अपने हितों से समझौता किए बिना बातचीत जारी रखनी चाहिए. लगभग 23 प्रतिशत का मानना ​​था कि अर्थव्यवस्था अमेरिकी टैरिफ का सामना कर सकती है, जबकि केवल 9 प्रतिशत का कहना है कि नई दिल्ली को अमेरिकी मांगें मान लेनी चाहिए.

भारत अमेरिका व्यापार पर लोगों की राय
भारत अमेरिका ट्रेड टॉक फेल होने को लेकर 54 प्रतिशत लोगों ने अमेरिका को दोषी ठहराया, जबकि 22 प्रतिशत ने भारत को जिम्मेदार बताया. 16 प्रतिशत ने दोनों पक्षों को समान रूप से जिम्मेदार माना. 

अमेरिका-पाकिस्तान संबंधों पर क्या कहा
पाकिस्तान के साथ अमेरिका के बढ़ते संबंध भारत के लिए एक और चिंता का विषय हैं. 59 प्रतिशत लोगों ने कहा कि अगर अमेरिका पाकिस्तान को समर्थन बढ़ाता है तो भारत को रूस जैसे सहयोगियों के साथ अपने संबंध मज़बूत करने चाहिए. 6 प्रतिशत ने पाकिस्तान के साथ बातचीत का समर्थन किया.

चीन को लेकर क्या सोचते हैं भारतीय
चीन को लेकर 52 प्रतिशत लोगों का मानना ​​है कि बीजिंग के साथ घनिष्ठ व्यापारिक और राजनयिक संबंध भारत की वैश्विक स्थिति को मजबूत करते हैं, जबकि 26.3 प्रतिशत लोगों को डर है कि ये संबंध सुरक्षा हितों को कमजोर करेंगे.

ये सर्वे 1 जुलाई से 14 अगस्त, 2025 के बीच आयोजित किया गया, जिसमें सभी लोकसभा क्षेत्रों के 54,788 लोगों से बातचीत की गई. सी वोटर के रेगुलर ट्रैकर डेटा से 1,52,038 अतिरिक्त इंटरव्यू का भी विश्लेषण किया गया. इस रिपोर्ट के लिए कुल 2 लाख 6 हजार 826 लोगों की राय ली गई. 

ये भी पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी को अपशब्द कहने वाले शख्स के खिलाफ बड़ा एक्शन, दरभंगा से पुलिस ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget