एक्सप्लोरर

बंगाल विधानसभा से मणिपुर हिंसा को लेकर प्रस्ताव पारित, ममता बनर्जी बोलीं- 'अगर पीएम मोदी हैंडल करने में सक्षम नहीं हैं तो...'

पश्चिम बंगाल विधानसभा से मणिपुर में हुई हिंसा को लेकर निंदा का प्रस्ताव पारित किया गया. इस दौरान ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर निशाना भी साधा.

Manipur Violence: मणिपुर हिंसा को लेकर विपक्षी दल लगातार केंद्र सरकार पर हमला बोले हुए हैं. इस बीच पश्चिम बंगाल विधानसभा में सोमवार (31 जुलाई) को मणिपुर में हुई हिंसा को लेकर निंदा प्रस्ताव पारित हुआ. बंगाल के संसदीय कार्य मंत्री सोवनदेब चट्टोपाध्याय ने सदन में प्रस्ताव पेश किया था.

इस दौरान विधानसभा में टीएमसी प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा. ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा, "मणिपुर जल रहा है और बीजेपी बंगाल में टीम भेजने में व्यस्त है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मणिपुर पर बयान देना चाहिए."

ममता बनर्जी ने कहा, "अगर पीएम इसे संभालने में असमर्थ हैं तो वह हमें इसकी जिम्मेदारी दे सकते हैं. हम उनसे बेहतर तरीके से इसे संभाल लेंगे. बीजेपी बेटी जलाऔ और बेटी हटाओ कर रही है. मुझे बीजेपी से ज्ञान नही चाहिए. बीजेपी यहा पर 107 प्रतिनिधिमंडल भेजा है."

विरोधी दलों से ममता बनर्जी की अपील 

बनर्जी बाकी राज्यों में विरोधी दलों से भी अनुरोध करते हुए कहा कि वो भी हमारी तरह विधानसभा में इसपर चर्चा करें. मणिपुर में जो हुआ उसे देखकर हम स्तब्ध हैं. हम बीजेपी नहीं हैं कि अपने फायदे के लिए लोगों की जान से खेलेंगे. 350 चर्च जला दिए गए हैं, कई घर जला दिए गए हैं, महिलाओं के साथ बलात्कार, छेड़छाड़ और अपमान किया गया है."

3 मई को भड़की थी हिंसा

मणिपुर में अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मैतई समुदाय की मांग के विरोध में बीती तीन मई को आदिवासी एकजुटता मार्च के दौरान हिंसा भड़क गई थी. जिसमें अब तक 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इस मुद्दे को लेकर संसद में लगातार हंगामा हो रहा है.

वहीं, मणिपुर में 19 जुलाई को एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. इसमें दो कुकी महिलाओं को भीड़ द्वारा सड़क पर नग्न घुमाया गया था और उनके साथ रेप भी हुआ था. इसके बाद से विपक्षी दल केंद्र सरकार पर पूरी तरह से हमलावर हैं. 

ये भी पढ़ें: 

Manipur Violence: मणिपुर में महिलाओं से बर्बरता मामले में CJI का सरकार से सख्त सवाल, '14 दिनों तक कुछ क्यों नहीं हुआ?'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
Live: SIR पर SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget