एक्सप्लोरर

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए मदर डेयरी ने लॉन्च किया हल्दी मिल्क, आप भी कर सकते हैं रोजाना इसका सेवन

कोरोना वायरस महामारी के बीच इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आयूष मंत्रालय की ओर से जारी निदेर्शों एवं सुझावों के मद्देनज़र मदर डेयरी ने अपने नए प्रोडक्ट- हल्दी मिल्क का लान्च किया है.

नई दिल्ली: कोविड-19 महामारी के बीच अपने उपभोक्ताओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के इरादे से प्रमुख दूध कंपनी मदर डेयरी ने सोमवार को बटरस्कॉच स्वाद में हल्दी मिल्क (हल्दी मिश्रित दूध) बाजार में पेश किया. हल्दी मिल्क की पेशकश के मौके पर मदर डेयरी के प्रबंध निदेशक संग्राम चौधरी ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस को देखते हुए लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना’ बेहद ज़रूरी हो गया है. इसी को ध्यान में रखते हुए दूध एवं दूध उत्पादों से जुड़ी और एनडीडीबी की सहयोगी कंपनी मदर डेयरी ने आज बटरस्कॉच स्वाद में हल्दी दूध की पेशकश की है.हल्दी के गुणों से भरपूर, इसकी हर बोतल दूध में एक चम्मच हल्दी के फायदे देती है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हल्दी और दूध का काढ़ा जिसे टरमेरिक लाटे कहा जाता है, को आज दुनिया भर में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. पुराने दिनों में हल्दी का इस्तेमाल ‘बीमारियों के इलाज’ के लिए किया जाता था. हल्दी के गुणों का उल्लेख हज़ारों साल पुराने भारतीय आयुर्वेदिक विज्ञान में है. माना जाता है कि हल्दी शरीर की बीमारियों से लड़ने की ताकत को मजबूत बनाती है तथा आमतौर पर होने वाले संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करती है.’’

कोरोनावायरस महामारी के बीच रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयूष मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों एवं सुझावों के मद्देनज़र मदर डेयरी ने अपने नए उत्पाद- हल्दी दूध तैयार किया है. हल्दी में एक फ्लेवोनाइड करक्युमिन होता है, जो इम्युनिटी यानि शरीर की बीमारियों से लड़ने की ताकत को बढ़ाता है और बीमारी से जल्दी ठीक होने में मदद करता है.

उन्होंने कहा कि नया हल्दी मिल्क मदर डेयरी के सभी बूथ और चैनल भागीदारों की दुकानों पर ग्लास बोतल पैकिंग में 25 रूपए की किफ़ायती कीमत पर उपलब्ध है. इस पेय को ठंडा या गर्म, दोनो तरह से पीया जा सकता है. यह मदर डेयरी द्वारा पेश किए जाने वाले रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले उत्पादों की श्रेणी में पहला उत्पाद है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, 'रामलीला मैदान आने से रोकने की कोशिश कर रहे अमित शाह'
राहुल गांधी का बड़ा आरोप, 'रामलीला मैदान आने से रोकने की कोशिश कर रहे अमित शाह'
Explained: ब्राह्मण चेहरा, यादवों का साथ और मुस्लिम वोटों का बिखराव, दरभंगा में कैसे पलटा MLC चुनाव का पासा?
Explained: ब्राह्मण चेहरा, यादवों का साथ और मुस्लिम वोटों का बिखराव, दरभंगा में कैसे पलटा MLC चुनाव का पासा?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
Sainik School Admission: सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
Embed widget