एक्सप्लोरर

मदर डेयरी ने बढ़ाई दूध की कीमत, दो रुपये प्रति लीटर तक किया इजाफा

दिल्ली-एनसीआर में प्रतिदिन 30 लाख लीटर से अधिक दूध की आपूर्ति करने वाली कंपनी ने इससे पहले मार्च, 2017 में कीमत बढ़ाई थी.

नई दिल्लीः मदर डेयरी ने शुक्रवार को दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. कंपनी ने कहा है कि पशुचारे की महंगाई की वजह से उसे किसानों को दूध की खरीद के लिए अधिक भुगतान करना पड़ रहा है. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दूध की बिक्री करने वाली प्रमुख कंपनी ने दो साल से ज्यादा समय के बाद दूध के दाम बढ़ाए हैं. इससे कुछ दिन पहले अमूल ने दूध के दाम दो रुपये लीटर बढ़ाए थे.

मदर डेयरी ने केवल पॉली पैक दूध की कीमतों में ही वृद्धि की है. टोकन के जरिये बेचे जाने वाले दूध के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं. कंपनी ने बयान में कहा, "एक लीटर के पैक पर केवल एक रुपये और आधा लीटर के पैक पर दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. इस तरह आधा लीटर के पैक पर एक रुपये का इजाफा होगा.’’

दिल्ली-एनसीआर में प्रतिदिन 30 लाख लीटर से अधिक दूध की आपूर्ति करने वाली कंपनी ने इससे पहले मार्च, 2017 में कीमत बढ़ाई थी.

कंपनी ने कहा, "पिछले 3-4 महीनों से दूध खरीद की लागत लगातार बढ़ रही है. चारे और श्रम की लागत में 15 से 20 फीसदी की बढ़त हुई है. हमें दूध उत्पादकों को पिछले साल की तुलना में 7-8 फीसदी तक अधिक का भुगतान करना पड़ रहा है, जबकि उपभोक्ताओं के लिए कीमतों में अभी तक वृद्धि नहीं की गई थी.’

मदर डेयरी किसानों को लाभकारी कीमतों के साथ अपना समर्थन देना जारी रखेगी और यह भी मूल्यवृद्धि का मुख्य कारण है. कंपनी किसानों को बिक्री का करीब 80 फीसदी लाभ वापस करती है.

मदर डेयरी के दूध के नई कीमतें नई दर के अनुसार, फुल क्रीम दूध की कीमत अब 52 रुपये की जगह 53 रुपये प्रति लीटर होगी, जबकि आधा लीटर वाले पैक का दाम 26 रुपये से बढ़कर 27 रुपये हो जाएगा. फुल क्रीम (प्रीमियम) दूध 55 रुपये प्रति लीटर और आधा लीटर दूध 28 रुपये में बेचा जाएगा. टोंड मिल्क की दर को 41 रुपये से बढ़ाकर 42 रुपये प्रति लीटर किया गया है. आधे लीटर के पैक का दाम 21 रुपये से बढ़ाकर 22 रुपये किया गया है.

डबल टोंड मिल्क (लाइव लाइट) को 34 रुपये के स्थान पर अब 36 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बेचा जाएगा. 500 मिली के पैक का दाम 18 रुपये से बढ़ाकर 19 रुपये कर दिया गया है. आधा लीटर वाले स्किम्ड मिल्क (डाइट्ज़) की कीमत 20 रुपये से बढ़ाकर 21 रुपये कर दी गई है. गाय के दूध के मामले में, एक लीटर पॉली पैक की दर में कोई वृद्धि नहीं हुई है, लेकिन आधा लीटर के पैक पर कीमत एक रुपये बढ़ाकर 22 रुपये की गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: राजस्थान ATS की बड़ी कार्रवाई! जैश-ए-मोहम्मद के लिए स्लीपर सेल के रूप में काम करने का आरोप, हाई अलर्ट पर महाराष्ट्र
राजस्थान ATS की बड़ी कार्रवाई! जैश-ए-मोहम्मद के लिए स्लीपर सेल के रूप में काम करने का आरोप, हाई अलर्ट पर महाराष्ट्र
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोले अशोक गहलोत- ट्रस्ट को भंग कर देना चाहिए, अभी भी वक्त है....'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोले अशोक गहलोत- ट्रस्ट को भंग कर देना चाहिए, अभी भी वक्त है....'
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
Ram Mandir Donation Row: 'अखिलेश यादव को FIR...' VHP अध्यक्ष आलोक कुमार राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बड़ा बयान
'अखिलेश यादव को FIR...' VHP अध्यक्ष आलोक कुमार राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बड़ा बयान

वीडियोज

Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Embed widget