एक्सप्लोरर

दिल्ली में स्वाइन फ्लू के 1000 से ज्यादा मामले दर्ज, एक की मौत- रिपोर्ट

दिल्ली के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय द्वारा मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार शहर में सोमवार तक 895 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई. इनमें 712 वयस्क और 183 बच्चे हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली में इन्फ्लूएंजा ए (एच1एन1) यानी स्वाइन फ्लू के 124 नये मामले दर्ज होने के बाद शहर में इससे प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 1019 हो गयी है. इस बीमारी से एक व्यक्ति की मौत भी हुई है. एक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी मिली. दिल्ली के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय द्वारा मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार शहर में सोमवार तक 895 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई. इनमें 712 वयस्क और 183 बच्चे हैं.

इसके अनुसार वयस्कों के कम से कम 104 और बच्चों के 20 नये मामले दर्ज किये गये हैं जबकि बीमारी से एक व्यक्ति की मौत भी हो गयी है. सोमवार तक दिल्ली सरकार ने स्वाइन फ्लू से किसी के मरने की रिपोर्ट नहीं की थी लेकिन मंगलवार की रिपोर्ट में एक व्यक्ति के मरने की बात कही गयी है.

हालांकि यहां केंद्र संचालित दो अस्पतालों में इस साल स्वाइन फ्लू से 13 लोगों के मरने की रिपोर्ट है. सफदरजंग अस्पताल में वरिष्ठ डॉक्टरों के अनुसार इस बार स्वाइन फ्लू से तीन लोगों के मरने की रिपोर्ट है जबकि आरएमएल अस्पताल में इस बीमारी से 10 लोगों के मरने की रिपोर्ट है.

अधिकारियों ने बताया कि आरएमएल अस्पताल में स्वाइन फ्लू से मरने वाले 10 मरीजों में से नौ दिल्ली से थे और एक व्यक्ति शहर से बाहर का था. इल्फ्लूएंजा (एच1एन1) पर राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद दिल्ली सरकार ने हाल में कहा था कि शहर में सभी सरकारी अस्पतालों में इस बीमारी के प्रबंधन के लिये आवश्यक साजो-सामान और निजी सुरक्षा उपकरण (पीपीई किट) सहित दवाइयां उपलब्ध हैं. साथ ही एन95 मास्क भी मौजूद हैं.

हाल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बीमारी के उपचार, प्रबंधन, टीकाकरण, पृथक व्यवस्था, जोखिम के वर्गीकरण और रोकथाम उपायों के बारे में दिशानिर्देश हर अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों को जारी किए. दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ''सभी अस्पतालों को वेंटिलेटर तैयार रखने और रोग से रोकथाम के लिये सूचना प्रसारित करने को कहा गया है.''

सुप्रीम कोर्ट में सबरीमाला मामले में पुनर्विचार याचिकाओं पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित रखा गया

मौसमी इल्फ्लूएंजा एच1एन1 (स्वाइन फ्लू) के लिये हिंदी और अंग्रेजी में स्वास्थ्य परामर्श तैयार किया गया है और प्रमुख अखबारों में इसका प्रकाशन किया गया है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget