एक्सप्लोरर

वंदे भारत मिशन के तहत 11 लाख से ज्यादा भारतीय लौटे स्वदेश- विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव के अनुसार वंदे भारत मिशन वर्तमान में अपने पांचवें चरण में है. इस अभियान के तहत अब तक 11.23 लाख भारतीय स्वदेश लौट आए हैं.

नई दिल्लीः कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर विदेशों से भारतीयों को लाने के लिये ‘वंदे भारत’ अभियान की शुरुआत की गई थी. इस अभियान के तहत अब तक 1.1 मिलियन यानी लगभग 11.23 लाख भारतीय स्वदेश लौट आए हैं. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने इसकी जानकारी दी. उनका कहना है कि भारत हवाई यात्रा के लिए द्विपक्षीय व्यवस्था के लिए 18 और देशों के साथ बातचीत कर रहा है.

22 देशों से वापस आए फंसे हुए भारतीय

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव के अनुसार 'वंदे भारत मिशन' वर्तमान में अपने पांचवें चरण में है. ये पांचवां चरण एक अगस्त 2020 से शुरू हो गया था. वंदे भारत मिशन के तहत लगभग 500 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें और 130 घरेलू फीडर उड़ानें संचालित की गई हैं. उड़ानों ने 22 देशों के फंसे हुए भारतीयों को वापस देश के 23 अलग हवाई अड्डों पर पहुंचाया है.

1.1 मिलियन भारतीयों की हुई वापसी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने गुरुवार को एक साप्ताहिक समाचार के हवाले से बताया कि वंदे भारत मिशन के तहत 19 अगस्त तक कुल 1.1 मिलियन फंसे हुए भारतीयों को विभिन्न तरीकों से वापस लाया गया है. उन्होंने कहा कि "अगस्त के अंत तक लगभग 375 और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें संचालित होने वाली हैं."

अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि विदेशों में फंसे भारतीयों की मांग के आकलन के आधार पर कुवैत, मालदीव, मलेशिया, सिंगापुर, फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया, यूके और कनाडा से भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए उड़ानें जोड़ी गई हैं. श्रीवास्तव ने कहा कि "इसके अलावा, अन्य गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (जीसीसी) देशों से उड़ानों की संख्या में और वृद्धि की गई है."

सड़क मार्ग से भी हुई वापसी

अनुराग श्रीवास्तव के अनुसार भारत ने जीसीसी राज्यों सहित पश्चिम एशिया के देशों में सबसे अधिक प्रत्यावर्तन उड़ानों का संचालन किया है. संयुक्त अरब अमीरात से फंसे भारतीयों की सबसे बड़ी संख्या वापस आ गई है. नेपाल और अन्य पड़ोसी देशों से भूमि सीमा चौकियों के माध्यम से कई हज़ार भारतीय भी लौट आए हैं.

इसे भी देखेंः

Coronavirus: महाराष्ट्र में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, पिछले 24 घंटे में 14492 नए केस

2 सितंबर को होगी आईटी संबंधी स्थायी संसदीय समिति की बैठक, फेसबुक के अधिकारी रखेंगे अपनी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NALSAR जाने पर CJI की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'
NALSAR जाने पर CJI की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'
UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान, 'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम था'
UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान, 'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम था'
बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
CJI सूर्यकांत के कार्यक्रम में शामिल होने का विरोध, BCI पर भड़के NLSIU छात्र
CJI सूर्यकांत के कार्यक्रम में शामिल होने का विरोध, BCI पर भड़के NLSIU छात्र

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget