एक्सप्लोरर

Coronavirus: महाराष्ट्र में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, पिछले 24 घंटे में 14492 नए केस

महाराष्ट्र में कोरोना के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 6 लाख 43 हजार 289 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक यहां रिकवरी रेट 71.37 फीसदी है.

मुंबई: देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में 14 हजार 492 नए केस सामने आए हैं. पिछले 24 घंटे में 326 लोगों की मौत हुई है और इलाज के बाद 12 हजार 243 लोग ठीक हुए हैं. यहां रिकवरी रेट 71.37 फीसदी है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, नए मामलों के सामने आने के बाद महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 6 लाख 43 हजार 289 हो गई है.

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कुल पॉजिटिव मामलों में से अब तक इलाज के बाद 4 लाख 59 हजार 124 लोग ठीक हो चुके हैं. राज्य में एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 62 हजार 491 है. कोरोना वायरस की वजह से महाराष्ट्र में अब तक 21 हजार 359 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य में कोरोना की मृत्यु दर 3.32 फीसदी है.

वहीं बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि राजधानी मुबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,275 नए मामले सामने आए हैं और 976 लोग इलाज के बाद ठीक हुए हैं. इस वायरस की वजह से और 46 लोगों की मौत हुई है. इस तरह मुंबई में पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 1 लाख 32 हजार 817 हो गई है.  इसमें से 18 हजार 170 एक्टिव केस हैं और 1 लाख 7033 लोग इलाज के बाद रिकवर हुए हैं. शहर में वायरस की वजह से अब तक 7311 लोगों की जान गई है.

उधर मुंबई के झुग्गी इलाके धारावी में कोरोना वायरस संक्रमण के 17 नए मरीज सामने आए हैं जिसके बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या गुरुवार को 2697 हो गई. बीएमस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 16 दिन के अंतराल के बाद दहाई संख्या में मामले सामने आए हैं. 3 अगस्त को धारावी में 12 नए मामले सामने आए थे और इसके बाद से सिंगल डिजिट में मामले आ रहे थे। बीएमसी के अधिकारी ने बताया कि यहां 2342 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है.

बीएमसी के अनुसार धारावी में कोविड-19 के 95 मरीज हैं. हालांकि महानगरपालिका ने धारावी से कोविड-19 की वजह से मरनेवालों मरीजों की संख्या जारी करना बंद कर दिया है. यह क्षेत्र 2.5 वर्ग किलोमीटर में फैला है और यहां 6.5 लाख आबादी रहती है.

COVID-19: अब पंजाब में रोज लागू होगी नाइट कर्फ्यू, शादियों और अंतिम संस्कार को छोड़कर भीड़ जुटने पर पाबंदी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
भारतीय एजेंट ने पाकिस्तान में घुसकर मारे 30 आतंकी, लश्कर ऑपरेटिव का चौंकाने वाला दावा!
भारतीय एजेंट ने पाकिस्तान में घुसकर मारे 30 आतंकी, लश्कर ऑपरेटिव का चौंकाने वाला दावा!

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
Embed widget