एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने ट्रंप से कहा- कोरोना मुक्त दुनिया के लिए सभी देशों का साथ मिलकर काम करना जरूरी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत और अमेरिका के बीच नजदीकी साझेदारी का जिक्र किया और पीएम मोदी को अपना अच्छा मित्र बताया.ट्रम्प ने यह भी कहा कि अमेरिका और भारत मिलकर घातक कोरोना वायरस के लिए टीका विकसित कर रहे हैं.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि कोरोना वायरस के प्रसार के कारण उत्पन्न वैश्विक स्वास्थ्य संकट के इस समय में दुनिया को स्वस्थ और कोविड-19 से मुक्त करने के लिए सभी देशों को एक साथ काम करना जरूरी है. प्रधानमंत्री ने यह बात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस ट्वीट के जवाब में कही, जिसमें उन्होंने भारत को अच्छा मित्र बताया और घोषणा की कि अमेरिका अदृश्य शत्रु कोविड-19 से लड़ाई में मदद के लिए भारत को बड़ी संख्या में वेंटिलेटर देगा और इस बीमारी के खिलाफ टीका के विकास में दोनों देश साथ मिलकर काम कर रहे हैं.

मोदी ने दिया ट्रंप के ट्वीट का जवाब

पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘’धन्यवाद राष्ट्रपति ट्रंप. इस महामारी से हम सभी सामूहिक रूप से लड़ रहे हैं. ऐसे समय में राष्ट्रों को एक साथ काम करने और दुनिया को स्वस्थ बनाने और कोविड-19 से मुक्त करने के लिए जितना संभव हो उतना काम करना जरूरी है.’’ उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका की दोस्ती अधिक शक्ति मिले.

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत और अमेरिका के बीच नजदीकी साझेदारी का जिक्र किया और पीएम मोदी को अपना अच्छा मित्र बताया. उन्होंने घोषणा की कि अमेरिका अदृश्य शत्रु से लड़ाई में मदद के लिए भारत को बड़ी संख्या में वेंटिलेटर देगा.

मिलकर कोरोना वायरस के लिए टीका विकसित कर रहे हैं भारत-अमेरिका

ट्रम्प ने यह भी कहा कि अमेरिका और भारत मिलकर घातक कोरोना वायरस के लिए टीका विकसित कर रहे हैं. ट्रम्प ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व का अनुभव हो रहा है कि अमेरिका भारत में हमारे मित्रों को वेंटिलेटर्स देगा.’’ वहीं, बुधवार को पीएम केयर्स फंड ट्रस्ट ने निर्णय किया कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई के खिलाफ इसका 3100 करोड़ रूपये आवंटित किया जायेगा. इसमें से 2000 करोड़ रूपया वेंटिलेटर की खरीद के लिये आवंटित किया जायेगा.

यह भी पढ़ें-

Coronavirus: लॉकडाउन- 3 का आखिरी दिन, चौथे चरण के लिए आज गाइडलाइंस जारी करेगी केंद्र सरकार

आर्थिक सुधारों पर अपनों से घिरी मोदी सरकार, निजीकरण के विरोध में उतरा संघ परिवार से जुड़ा भारतीय मजदूर संघ
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget