एक्सप्लोरर

Morbi Bridge Collapse: बड़े हादसे की गवाह रही है माच्छूू नदी, 43 साल पहले बांध टूटने से 1800 से ज्यादा की गई थी जान

Morbi Bridge Collapse: गुजरात में मोरबी की माच्छू नदी पर बना पुल गिर जाने से कई लोगों की मौत हो चुकी है. इससे पहले 1979 में भी इसी नदी पर बना बांध टूटने से 1800 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी.

Morbi Bridge Collapse: गुजरात में शनिवार की शाम में मोरबी में माच्छू नदी पर बना झूलता पुल गिर जाने से एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें खबरों के मुताबिक अब तक 90 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. इस घटना के बाद पूरे गुजरात में हड़कंप मचा हुआ है. इस घटना ने 43 साल पहले 11 अगस्त 1979 की दर्दनाक घटना की याद दिला दी है जिसमें दोपहर सवा तीन बजे माच्छू नदी पर बना बांध टूट गया और 15 मिनट में ही पूरा शहर पानी में डूब गया था.

कहा जाता है कि हादसे के दो घंटे के भीतर पूरे शहर में मकान और इमारतें जमींदोज होने लगीं थीं और लोगों को संभलने का मौका भी नहीं मिला था. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक तो 1800 लोग मारे गये थे, लेकिन विपक्ष का दावा था कि इस घटना में 25 हजार लोग मारे गए थे. चारों तरफ सैलाब ही सैलाब था. हजारों की संख्या में पशुओं की भी मौत हो गई थी और कुछ ही देर में पूरा शहर श्मशान बन गया था.

माच्छू नदी रही है दर्दनाक हादसे की गवाह

आज उसी माच्छू नदी में हुई घटना ने लोगों को 43 साल पहले की 11 अगस्त के हादसे की याद ताजा कर दी है. पुराने लोग उस हादसे को याद कर आज भी सिहर जाते हैं. लोग बताते हैं कि तीन दिन से लगातार बारिश हो रही थी. नदी के ऊपर बना बांध अन्य स्थानों से आए पानी के तेज बहाव के कारण टूट गया था, जिससे कुछ ही देर में पूरे शहर में भयानक तबाही मच गई थी. चारों तरफ लाशें बिछीं थीं. कई दिनों तक तो शवों के लिए कोई रोने वाला नहीं था. 

पीएम मोदी ने उस घटना को किया था याद

11 अगस्त 1979 को जब माच्छू बांध टूटा था, उस समय चौधरी चरण सिंह देश के प्रधानमंत्री थे और गुजरात में भी जनता पार्टी की ही सरकार थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कई बार इस घटना को याद किया और बताया कि उस वक्त उन्होंने स्वयंसेवक के तौर पर घटना में लोगों की निस्वार्थ सेवा की थी. पीएम मोदी ने बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी संधू को इस घटना के बारे में बताया था.

मोदी की स्वयंसेवक के तौर पर तब हुई थी तारीफ

पीएम मोदी ने बताया था कि उस वक्त उन्होंने लोगों को हिम्मत देने के लिए एक भावुक पत्र लिखा और इसे घर-घर जाकर बांटा था. तब गुजरात सरकार की तरफ से राहत कार्य का जिम्मा संभालने वाले अधिकारियों ने लोगों का मनोबल बढ़ाने के लिए नरेंद्र मोदी की तारीफ की थी.

यह भी पढ़ें: Gujarat Bridge Collapse: 'मोरबी में हुए हादसे से दुखी हूं', राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं ने जताया दुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
तमिलनाडु में पहले ही दिन इतने लोगों ने ऑनलाइन बुक की शराब, लेकिन नहीं हुई होम डिलीवरी, जानें क्यों
तमिलनाडु में पहले ही दिन इतने लोगों ने ऑनलाइन बुक की शराब, लेकिन नहीं हुई होम डिलीवरी, जानें क्यों
Xप्लेन: कैसे होती है मानसून की भविष्यवाणी, बारिश अर्थव्यवस्था के लिए क्यों है जरूरी?
Xप्लेन: कैसे होती है मानसून की भविष्यवाणी, बारिश अर्थव्यवस्था के लिए क्यों है जरूरी?
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget