एक्सप्लोरर

DEPTH: आंकड़ों से तय होंगे अच्छे दिन: भूख, बेरोजगारी नापने की एजेंसी क्यों नहीं ?

क्या अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी के रेटिंग सुधारने से भारत में वाकई अच्छे दिन आ जाएंगे ? मोदी के बताए 'अच्छे दिन' क्या मूडीज से आएंगे ?

नई दिल्ली: देश के दो राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. विपक्षी दल लगातार मोदी सरकार पर आरोप लगा रहे हैं कि नोटबंदी और जीएसटी से अर्थव्यवस्था को नुकसान हुआ है. इधर दुनियाभर में मशहूर रेटिंग एजेंटी मूडीज ने 13 साल के बाद भारत की रेटिंग बढ़ाई है. मोदी सरकार की नीतियों पर हमलावर विपक्ष अब मूडीज पर भी सवाल उठाने लगा है. मोदी के बताए 'अच्छे दिन' क्या मूडीज से आएंगे ? पहले नोटबंदी और फिर जीएसटी, विपक्षी दल लगातार आरोप लगा रहे हैं कि मोदी सरकार की नीतियों ने अर्थव्यवस्था को पटरी से उतार दिया. जानी मानी रेटिंग एजेंसी अमेरिका की मूडीज इनवेस्टर सर्विसेज ने भारत की सोवरिन रेटिंग ‘बीएए3’ से सुधारकर ‘बीएए2’ कर दी है. साथ ही नजरिया सकारात्मक से स्थिर कर दिया गया है. रेटिंग मे सुधार का मतलब ये हुआ कि विदेशी निवेशकों का भारत पर विश्वास और बढ़ेगा और वो यहां खुलकर निवेश कर सकेंगे. साथ ही नजरिया बदलने का मतलब ये हुआ कि फिलहाल इसमें गिरावट के आसार नहीं हैं और ये भी हो सकता है कि आगे इसमें सुधार ही हो. ध्यान रहे कि अभी तक तमाम रेटिंग एजेंसियों ने भारत की रेटिंग को सुरक्षित निवेश के लिहाज से बिल्कुल ही निचले पायदान पर रखा था. पूरी डिटेल खबर यहां पढ़ें अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी मूडीज की ताजा रेटिंग पर वित्त मंत्री अरुण जेटली की पहली प्रतिक्रिया आई है. वित्त मंत्री ने कहा कि अर्थव्यवस्था सुधार के लिए उठाए कदमों की वजह से ही ऐसी रेटिंग आती है. वित्त मंत्री ने कहा, ''हम इस अपग्रेड का स्वागत करते हैं. 13 वर्षों के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था को मूडीज का अपग्रेड मिला है, इसमें भारत की रेटिंग को पॉजिटिव से स्थाई अपग्रेड किया गया है. ऐसा अपग्रेड सुधार के लिए उठाए गए सकारात्मक कदमों के बाद ही मिलता है. ये इस बात को भी मान्यता देता है कि पिछले कुछ वर्षों में सुधार के जो भी कदम उठाए गए हैं, उससे इस देश की अर्थव्यवस्था मजबूत, स्थिर और दृड़ बनी है. पूरी डिटेल खबर यहां पढ़ें अब सवाल उठता है कि 13 साल बाद अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी मूडीज भारत की अर्थव्यवस्था के लिए खुशखबरी दी है. तो क्या वाकई देश में अब अच्छे दिन आ गए हैं ? और अगर आए हैं तो क्या उनकी वजह क्या है ? आर्थिक मामलों के पूर्व सचिव शक्तिकांता दास ने कहा कि सुधार के लिए कई सारे कदम उठाए गए हैं, जैसे कि नोटबंदी, जीएसटी, विदेश निवेश के नियमों में आसानी, दिवालिया कानून पर अमल, कारोबार करने में आसानी, आधार, डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर योजना मतलब सुधारों की गिनती अनगिनत है. लेकिन नोटबंदी और जीएसटी जैसे आर्थिक सुधारों को जैसे ही मूडीज ने भारत में विकास की संभावनाओं के लिए कारण बताया विरोधी मोदी के बाद अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी मूडीज पर भी सवाल उठाने लगे. कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि चाहे मोदी हों या मूडीज, ये दोनों देश का मूड नहीं समझ सकते. अब सवाल यह है कि क्या भारतीयों के लिए अच्छे दिन का फैसला विदेश की एजेंसी से होगा ? मूडीज से मिली भारत में आर्थिक विकास की मुहर विपक्ष को क्यों नहीं पच रही ? क्या कांग्रेस को ये बात चुभ रही है कि मूडीज ने दोनों बार बीजेपी के शासन में भारत की रेटिंग बढ़ाई है ? मूडीज ने रेटिंग बढ़ा दी तो क्या देश में बेरोजगारी, भुखमरी और किसानों की आत्महत्या भी रुक जाएगी ? क्या अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी के रेटिंग सुधारने से भारत में वाकई अच्छे दिन आ जाएंगे ? मूडीज ने बढ़ाई भारत की रेटिंग तो शेयर बाजार में भी आई जोरदार तेजी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ECI New Rule: चुनाव आयोग का नया नियम, वोटर लिस्ट में शामिल होने के लिए अब लोगों को देनी होगी माता-पिता की SIR डिटेल
चुनाव आयोग का नया नियम, वोटर लिस्ट में शामिल होने के लिए अब लोगों को देनी होगी माता-पिता की SIR डिटेल
जम्मू कश्मीर से मणिपुर तक... देश में कई जगहों पर भूकंप के झटके, कांप उठी धरती
जम्मू कश्मीर से मणिपुर तक... देश में कई जगहों पर भूकंप के झटके, कांप उठी धरती
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
सरकार ने माना कि 5% तक घट सकता है माइलेज, लेकिन E20 फ्यूल के ये फायदे भी गिनाए
सरकार ने माना कि 5% तक घट सकता है माइलेज, लेकिन E20 फ्यूल के ये फायदे भी गिनाए
Embed widget