एक्सप्लोरर

Mumbai Local Train Pass: मुंबई लोकल ट्रेन में सफर करने के लिए कल से मिलेगा मासिक पास, वैक्सीन की दोनों खुराक लेने वालों को ही मिलेगा QR कोड

Mumbai Local Train Pass: बीएमसी के आदेश के मुताबिक वैक्सीन की दो खुराक पूरे हुए जिन्हें 14 दिन हो चुके हैं ऐसे व्यक्तियों को वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी स्टेशन पर बने काउंटर पर दिखानी होगी.

Mumbai Local Train Pass: बुधवार सुबह 7 बजे से नजदीकी लोकल स्टेशन पर लोकल ट्रेन में सफर करने का मासिक पास मिलेगा. मुंबई महानगरपालिका के आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने इसकी घोषणा की है. “बीएमसी के आदेश के मुताबिक वैक्सीन की दो खुराक पूरे हुए जिन्हें 14 दिन हो चुके हैं ऐसे व्यक्तियों को वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी स्टेशन पर बने काउंटर पर दिखानी होगी. जिसकी जांच करने के बाद क्यूआर कोड दिया जाएगा. जिसके आधार पर व्यक्ति टिकट विंडो से मासिक पास ले सकेगा.” सीएम उद्धव ठाकरे ने 15 अगस्त से आम आदमी लोकल में यात्रा करने की इजाजत देने का ऐलान किया था.

BMC और रेलवे के साथ मिलकर एप डिज़ाइन कर रही है सरकार

महाराष्ट्र सरकार बीएमसी और रेलवे प्रशासन के साथ मिलकर क्यूआर कोड जनरेट करने के लिए एक ऐप डिजाइन कर रही है.  लेकिन इस प्रक्रिया को पूरे होने में थोड़ा और वक्त लग सकता है. लिहाजा बीएमसी ने क्यू आर कोड किस प्रक्रिया को फिलहाल ऑफलाइन शुरू करने का फैसला किया है. साफ है कि अगर आपके पास क्यूआर कोड होगा तो आपको लोकल ट्रेन का पास मिलने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा.

बीएमसी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक एमएमआर रीजन में लोकल ट्रेन के 109 रेलवे स्टेशन से जहां पर सुबह 7 से रात 11 बजे तक लोग अपना वेरिफिकेशन काउंटर पर करा सकेंगे. हालांकि बीएमसी की ओर से यह भी साफ किया गया है गलत दस्तावेज अगर जमा कराए गए तो सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.

QR कोड होगी मुंबईकरो की नई पहचान

क्यूआर कोड आने वाले दिनों में मुंबईकरो की पहचान होगी. लोकल ट्रेन का पास निकालना हो या फिर मॉल, मल्टीप्लेक्स या दूसरे सार्वजनिक ठिकानों पर एंट्री करनी हो. जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र सरकार इस तरह का एप्स तैयार करने में जुटी है जिसके जरिए वैक्सीनेशन की दो डोज़ पूरे करने वाले व्यक्ति को क्यूआर कोड मुहैया कराया जाएगा. जिससे कि वह एक जगह से दूसरी जगह आसानी से आ जा सके. इसके जरिए महाराष्ट्र सरकार को रिकॉर्ड रखने में भी आसानी होगी. बीएमसी से मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई के 22 फ़ीसदी लोगों का वैक्सीनेशन पूरा हो चुका है मतलब वैक्सीन की दोनों खुराक लग चुकी है.

कैसे काम करेगा ऐप

जिस भी व्यक्ति को यात्रा के लिए पास चाहिए होगा उन्हें ऐप में सबसे पहले अपना मोबाइल नंबर दर्ज कराना होगा.

जिसके बाद मोबाइल पर ओटीपी जनरेट होगा सिस्टम ओटीपी नंबर डालने के बाद वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को अपलोड करने के लिए कमांड देगा.

सर्टिफिकेट अपलोड होने के बाद वेरीफाई किया जाएगा और क्यूआर कोड जनरेट होगा साथी संबंधित व्यक्ति को अपना एक फोटो भी अपलोड करना होगा जिसके बाद जनरेट हुए क्यूआर कोड को दिखाकर यात्रा का पास लिया जा सकेगा.

बीजेपी के आंदोलन के बाद झुकी सरकार

जिन लोगों को वैक्सीन की दोनों खुराक लग चुकी है ऐसे लोगों को लोकल ट्रेन में सफर करने की इजाजत दी जाए, विपक्ष में बैठी बीजेपी उद्धव ठाकरे सरकार से लगातार यह विनती कर रही थी. लेकिन जब सरकार ने विपक्ष की आवाज को अनसुना किया तब रास्ते पर उतर कर रेलवे स्टेशनों पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर आंदोलन किया जिसने सरकार पर दबाव बढ़ाया और बीते रविवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने फेसबुक लाइव के जरिए जनता को संबोधित करते हुए 15 अगस्त से आम यात्रियों को लोकल में सफर करने की इजाजत दी. जानकारी के मुताबिक कोविड-19 की बैठक से 1 दिन पहले बढ़ते दबाव की वजह से ही सीएम ने आम आदमी को लोकल में सफर करने की इजाजत देने का फैसला लिया.

ये भी पढ़ें: 

वसूली मामला: नए-नए आरोपों से घिर रहे मुंबई के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह, अब हुआ है ये खुलासा

मुंबई: लोकल ट्रेन में सफर की मिली इजाजत, केवल इन यात्रियों को ही होगी अनुमति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर में उग्रवादी हमला, एक की मौत, 3 घायल
मणिपुर में उग्रवादी हमला, एक की मौत, 3 घायल
Xप्लेन: क्या भारत में पेट्रोल-LPG के बाद LNG संकट? आपके घर की बिजली तक होगी गुल
क्या भारत में पेट्रोल-LPG के बाद LNG संकट? आपके घर की बिजली तक होगी गुल
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget