एक्सप्लोरर

मानसून की धीमी रफ्तार से अब तक 39 फीसदी कम बारिश, 80 फीसदी जलाशयों में सामान्य से कम पानी

भारतीय कृषि मानसून पर निर्भर है और अभी तक मानसून की बारिश सही रूप में देश में हुई नहीं है. 22 जून को 39 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है. हालांकि, पिछले कुछ दिनों में मानसून तेजी से आगे बढ़ा है. ऐसे में बारिश की संभावना बन रही है.

नई दिल्ली: मानसून की धीमी रफ्तार ने अनेक राज्यों में बारिश का इंतजार लंबा कर दिया है. इस कारण जून के महीने में अभी तक 39 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग के 84 फीसदी उप-क्षेत्र में कम बारिश हुई है. केन्द्रीय जल आयोग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार देश के 91 बड़े जलाशयों में से 80 प्रतिशत में पानी सामान्य से कम है. 11 जलाशय बिल्कुल सूख गए हैं और इसमें पानी का भंडारण शून्य है. इससे देश में पानी की भीषण कमी का पता चलता है. पिछले चार दिनों में मानसून ने पकड़ी है रफ्तार

बता दें कि देश में मानसून की बारिश एक जून से शुरू 30 सितंबर तक होती. लेकिन 22 जून तक बारिश की मानसून की रफ्तार सुस्त रही है. हालांकि, पिछले चार दिनों में मानसून ने रफ्तार पकड़ी है और दस राज्यों में इस कारण बारिश हुई है. अभी तक ओडिशा और लक्षद्वीप में सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है. जम्मू-कश्मीर और पूर्वी राजस्थान में ज्यादा बारिश दर्ज की गई है जबकि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में ‘बहुत ज्यादा बारिश’ दर्ज की गई है.

महाराष्ट्र के जलाशयों में पानी नहीं

भारत मौसम विज्ञान विभाग के चार क्षेत्र हैं. पूर्व और उत्तर पूर्व, दक्षिणी प्रायद्वीप, मध्य भारत और उत्तर पश्चिम भारत. पूर्व और उत्तर पूर्व संभाग में पूर्वोत्तर के राज्य, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल आते हैं. इन सभी क्षेत्रों में कम बारिश हुई है. मध्य भारत के 10 उप-क्षेत्रों में से सिर्फ ओडिशा में सामान्य बारिश हुई है. महाराष्ट्र के विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र सहित चार उप-क्षेत्रों में बेहद कम बारिश हुई है. इन क्षेत्रों के जलाशयों में भंडारण बिल्कुल निचले स्तर पर पहुंचने के कारण यहां सूखे जैसी स्थिति है. पूर्वी मध्य प्रदेश उप-क्षेत्रों में भी बेहद कम वर्षा दर्ज हुई है.

गुजरात, सौराष्ट्र में भी कम बारिश

मध्य भारत के गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ उपसंभागों में भी कम वर्षा दर्ज की गई है. हालांकि चक्रवात 'वायु' ने जरूर बारिश की कमी से कुछ राहत दिलायी है. इन दो उप-क्षेत्रों में नौ जून तक बारिश की कमी 100 प्रतिशत तक थी. दक्षिणी प्रायद्वीप संभाग के 10 में से 8 क्षेत्रों में बेहद कम बारिश दर्ज की गई. इन दो संभागों में अंडमान और निकोबार द्वीप संभाग में अतिरिक्त बारिश जबकि लक्षद्वीप में सामान्य बारिश दर्ज की गई.

विदर्भ और मराठवाड़ा में हो सकती है बारिश

भीषण जल संकट से जूझ रहे चेन्नई, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल उप-क्षेत्रों में करीब 38 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई. हालांकि, स्थिति में थोड़ा सुधार दिख रहा है. मौसम विभाग ने रविवार को कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा और विदर्भ के अधिकतर हिस्सों में मानसून आगे बढ़ा है.

अखिलेश यादव पर भड़कीं मायावती, कहा- हार के बाद SP प्रमुख ने मुझे फोन तक नहीं किया

राजस्थानः बाड़मेर में पंडाल गिरने से 14 लोगों की मौत, गृह मंत्री अमित शाह ने जताया दुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिनके नाम कटे, उनके बारे में हमें बताओ', CWC की मीटिंग में बोले कांग्रेस अध्यक्ष खरगे
'जिनके नाम कटे, उनके बारे में हमें बताओ', CWC की मीटिंग में बोले कांग्रेस अध्यक्ष खरगे
नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- रिहा करें
नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- रिहा करें
Explained: $18B का मेगा डील, Essar ग्रुप रचेगा अमेरिका में इतिहास, जानिए 5 बड़े मायने!
Explained: $18B का मेगा डील, Essar ग्रुप रचेगा अमेरिका में इतिहास, जानिए 5 बड़े मायने!
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
'गले में रुद्राक्ष, थाली में मटन…' शहजाद पूनावाला पर सिवेत तोमर ने किया तीखा वार
'गले में रुद्राक्ष पहन मटन खाते हैं शहजाद', सिवेत तोमर का खुलासा
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
Embed widget