एक्सप्लोरर

गोवा विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से होगा शुरू

कांग्रेस के 10 विधायकों के बीजेपी में शामिल होने के बाद 40 सदस्यीय सदन में बीजेपी विधायकों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है. यानि अब बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार है.

नई दिल्लीः इस हफ्ते कांग्रेस के 10 विधायकों के सत्ताधारी भाजपा में शामिल होने के महत्वपूर्ण घटनाक्रम के बाद गोवा विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू होगा. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार को इनमें से चार विधायकों को राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किया. संयोग से, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों की ओर से सत्र के दौरान कई सवाल पूछे जाने हैं.

विधानसभा अध्यक्ष राजेश पाटनेकर ने बताया कि जो विधायक अब मंत्री बन गए हैं, उनके द्वारा उठाए जाने वाले सवाल वापस ले लिए जाएंगे. पाटनेकर ने बताया कि माइकल लोबो के इस्तीफे के बाद विधानसभा उपाध्यक्ष के खाली पड़े पद के लिए भी चुनाव होगा. गोवा में कांग्रेस के 10 विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद सावंत ने शनिवार को अपनी कैबिनेट में फेरबदल किया. पाटनेकर ने कहा कि सदन को 725 तारांकित और 1603 अतारांकित सहित कुल 2328 प्रश्न प्राप्त हुए हैं.

उन्होंने कहा कि विधायकों को अपना सवाल सौंपने के लिए 17 जुलाई तक का समय है . सत्र नौ अगस्त को खत्म होगा.

कल मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कैबिनेट विस्तार करते हुए चार नए मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया. इनमें से तीन नेता ऐसे हैं जो हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं. बुधवार को कांग्रेस के 10 विधायक पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे. इन्हीं में से तीन (जेनिफर मोनसेरात, फिलिप नेरी रॉड्रिग्ज और चंद्रकांत कावलेकर) को मंत्री बनाया गया है. चौथे मंत्री के तौर पर माइकल लोबो को कैबिनेट में जगह दी गई है. लोबो ने कल ही यानी शनिवार को ही विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था.

कांग्रेस के 10 विधायकों के बीजेपी में शामिल होने के बाद 40 सदस्यीय सदन में बीजेपी विधायकों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है. यानि अब बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार है. अब विधानसभा में कांग्रेस के मात्र पांच विधायक बचे हैं.

करतारपुर कॉरिडोर: वीजा फ्री एंट्री पर पाकिस्तान राजी, अन्य मसलों पर दिया समर्थन का वादा देश के करीब 37 फीसदी स्कूलों में बिजली कनेक्शन नहीं, असम की हालत सबसे खराब पंजाब: सीएम अमरिंदर से तनातनी के बीच सिद्धू का मंत्री पद से इस्तीफा, राहुल गांधी को दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली प्रोटेस्ट: राहुल गांधी पर स्मृति ईरानी का पलटवार- 'ऐसे दुस्साहस को...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: राहुल गांधी पर स्मृति ईरानी का पलटवार- 'ऐसे दुस्साहस को...'
कितनी मुश्किल में सौरव दास और आशुतोष रांका? समझें
कितनी मुश्किल में सौरव दास और आशुतोष रांका? समझें
कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद से मिले जयशंकर, जानें क्या हुई बातचीत?
कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद से मिले जयशंकर, जानें क्या हुई बातचीत?
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
Embed widget