एक्सप्लोरर

नेता तोड़ रहे भाषा की मर्यादा, 'नशे में डूबा हुआ' बताने से लेकर 'गोबर दिमाग वाला' बयान आया सामने

Monsoon Session: विपक्ष लगातार पेगासस कथित जासूसी कांड, कृषि कानून और किसान आंदोलन जैसे मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है और इसकी वजह से सदन की कार्रवाई लगातार स्थगित हो रही है.

Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच लगातार हंगामा चल रहा है. विपक्ष के इसी हंगामे के चलते संसद की कार्रवाई लगातार स्थगित हो रही है. लेकिन अब नेतागण जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं वह अपने आप में कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं. बीजेपी सांसद हरनाथ सिंह यादव ने राहुल गांधी और समूचे विपक्ष के लिए जहां नशे में डूबे होने की बात कही तो वहीं कांग्रेसी सांसद गुरजीत औजला ने गद्दारों की पार्टी जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर दिया.

विपक्ष लगातार पेगासस कथित जासूसी कांड, कृषि कानून और किसान आंदोलन जैसे मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है और इसकी वजह से सदन की कार्रवाई लगातार स्थगित हो रही है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी सांसद हरनाथ सिंह यादव ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए जिन शब्दों का इस्तेमाल किया उन पर निश्चित तौर पर ही विवाद होना था. हरनाथ सिंह यादव ने अपने बयान में राहुल गांधी के साथ विपक्षी नेताओं के लिए भी उन्हीं शब्दों का इस्तेमाल किया.

दिया ये बयान

हरनाथ यादव ने कहा, 'अब तक चर्चा ये होती थी कि राहुल गांधी उच्च कोटि का नशा लेते हैं और अब ऐसा लगता है कि पूरा विपक्ष वह नशा ले रहा है. इसी वजह से इस तरह की बातें करते हैं और संसद की कार्रवाई को ठप्प किए हुए हैं.' बीजेपी सांसद हरनाथ यादव ने कहा कि बार-बार विपक्ष के नेता जासूसी की बात कर रहे हैं लेकिन सवाल यह है कि जासूसी तो देश विरोधियों और आतंकी लोगों के खिलाफ होती है तो आखिर इन लोगों को उससे इतना डर क्यों है? वैसे भी सरकार कहती है कि सरकार ने कोई जासूसी नहीं करवाई लेकिन यह लोग फिर भी हंगामा कर रहे हैं.

हरनाथ यादव के आपत्तिजनक और विवादित शब्दों का जवाब देते हुए कांग्रेसी सांसद गुरजीत ओजला ने कहा कि राहुल को अपनी दादी की शहीदी का नशा है. उनको देश के लोगों के प्यार का नशा है. लेकिन गुरजीत ओजला यहीं नहीं रुके, इसके बाद उन्होंने जिन शब्दों का इस्तेमाल किया उनको भी आपत्तिजनक और विवादास्पद ही कहा जाएगा.

इन शब्दों का किया इस्तेमाल

कांग्रेसी सांसद गुरजीत ओजला ने इसके बाद अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए विवादास्पद बयान देने वाले नेताओं के लिए गोबर दिमाग वाले जैसे शब्दों का इस्तेमाल भी कर दिया. साफ है कि राजनीति में आज की तारीख में आरोप-प्रत्यारोप लगाते समय शब्दों की मर्यादा का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा और यह सब उसी संसद भवन परिसर में चल रहा है जिसको लोकतंत्र का मंदिर कहा जाता है.

यह भी पढ़ें: महुआ मोइत्रा-निशिकांत दुबे का विवाद बना राजनीतिक मुद्दा, सुशील मोदी ने सीएम ममता बनर्जी से की माफी मांगने की मांग

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'प्राचीन विरासत...', स्वतंत्रता दिवस इजरायल-रूस से आई बधाई, US क्या बोला
'प्राचीन विरासत...', स्वतंत्रता दिवस इजरायल-रूस से आई बधाई, US क्या बोला
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget