एक्सप्लोरर

दिल्ली समेत उत्तर भारत के कुछ राज्यों में आज मानसून दे सकता है दस्तक: आईएमडी

मौसम ब्यूरो ने उत्तरी राज्यों के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है. निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के महेश पलावत ने कहा कि मानसून के लिए दिल्ली को गुरुवार यानि आज तक इंतजार करना होगा.

नई दिल्ली: दक्षिण पश्चिम मानसून राजस्थान, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, पंजाब और पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में और आगे बढ़ गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार दोपहर को यह जानकारी दी.

मौसम ब्यूरो ने उत्तरी राज्यों के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है. निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के महेश पलावत ने कहा कि मानसून के लिए दिल्ली को गुरुवार यानि आज तक इंतजार करना होगा.

आईएमडी ने अपने दोपहर की बुलेटिन में कहा, "दक्षिण पश्चिम मानसून राजस्थान, चंडीगढ़ और उत्तर पंजाब के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों और पूरे उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में आगे बढ़ा है."

आईएमडी ने अपने दूरगामी मानसून पूर्वानुमान में उत्तर-पश्चिम भारत में लंबी अवधि में औसतन (एलपीए) अच्छी बारिश (107 प्रतिशत) होने की बात कही थी.

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहे और अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 37 दर्ज किया गया. दिल्ली में आर्द्रता का स्तर 63 से 86 प्रतिशत के बीच रहा. अगले तीन दिन में दिल्ली में बारिश होने की संभावना है और अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास बना रहेगा.

हरियाणा और पंजाब में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा. दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हरियाणा में अंबाला में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के लिए सामान्य से एक डिग्री कम है. हिसार में तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि करनाल में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से तीन डिग्री कम है.

नारनौल में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है. पंजाब के अमृतसर में अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से एक डिग्री कम है. लुधियाना और पटियाला में भी अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे क्रमश: 36.6 और 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में गरज चमक के साथ मध्यम दर्जे की बारिश हुई. राज्य में छिटपुट जगहों पर भारी बारिश भी हुई. मौसम विभाग के अनुसार, 24, 25 और 26 जून को राज्य के अधिकांश स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget