एक्सप्लोरर

आज मुंबई में रंग दिखा सकता है मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग का अनुमान है कि 13-14 जून तक मुंबई में भारी बरसात लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है.

मुंबई: मानसून के आज मुंबई में पूरी तरह से अपना रंग दिखाने की उम्मीद है. लंबे इंतजार के बाद दक्षिण पश्चिम मानसून ने गुरुवार को गोवा और महाराष्ट्र में दस्तक दे दी है. अगले 2 दिनों में यानी आज से इसके तेजी से और आगे बढ़ने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में दक्षिण एवं तटीय महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान जताया है.

मौसम विभाग का अनुमान है कि 13-14 जून तक मुंबई में भारी बरसात लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है. मौसम विभाग के मुंबई केंद्र के उप महानिदेशक के एस होसलीकर ने कहा, "अगले 48 घंटों में महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों में इसके आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. भारी वर्षा की चेतावनी जारी की जाती है. तटीय सिंधुदुर्ग जिले (जिसकी सीमा गोवा से लगती है) के कुछ हिस्सों में गुरुवार को बारिश हुई. यह जिला महाराष्ट्र के दक्षिणी छोर पर स्थित है."

होसलीकर ने आगे कहा कि अंबोली, वेंगुरला और अन्य पड़ोसी इलाके में भी बारिश हुई है. इधर, पिछले कुछ दिनों में मुंबई और उसके उपनगरीय क्षेत्रों सहित राज्य के कई हिस्सों में मानसून-पूर्व वर्षा हुई है. इस बीच सीएम ने किया फ्लड वार्निंग सिस्टम का डिजिटल उद्घाटन. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई के लिए विकसित किए गए नए एकीकृत बाढ़ चेतावनी प्रणाली (आईएफएलओडब्ल्यूएस) का डिजिटल उद्घाटन किया.

इंटेग्रेटेड फ्लड वार्निंग सिस्टम नाम की इस प्रणाली से बाढ़ का अनुमान लगाया जा सकता है, इसलिए यह मुंबई के लोगों के लिए बड़ी सहायता कर सकता है. गौरतलब है कि मानसून के समय मुंबई में आफत भरी बारिश के दौरान कई इलाके पानी मे डूब जाते हैं. मुंबई के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. इस प्रणाली का विकास अर्थ साइंस मंत्रालय और बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने साथ मिलकर किया है.

उद्घाटन के बाद ठाकरे ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कहा, “महाराष्ट्र को चक्रवाती तूफान के बारे में दो तीन दिन पहले चेतावनी मिल गई थी, इसलिए राज्य सरकार लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा सकी जिससे किसी की जान नहीं गई.” उद्घाटन समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मौजूद रहे.

Madhya Pradesh का नौजवान जो पटवारी बनते बनते Auto चालक बन गया..कब होंगी नौकरी Unlock?| Ghanti Bajao

ये भी पढें: मध्य रेलवे ने बनाया ‘कैप्टन अर्जुन’ रोबोट, रेलवे स्टेशन पर करेगा यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग  Unlock-1: यात्रियों को ले जाने वाली बसों और माल ढोने वाले ट्रकों पर नाइट कर्फ्यू लागू नहीं- गृह मंत्रालय  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कॉलेजियम से पहले...', पूर्व CJI चंद्रचूड़ पर जस्टिस कौल का खुलासा, मचा सियासी बवाल
'कॉलेजियम से पहले...', पूर्व CJI चंद्रचूड़ पर जस्टिस कौल का खुलासा, मचा सियासी बवाल
'नमो घाट' पर एयरफोर्स का जलवा! आसमान में राफेल-सुखोई, PM मोदी का रोड शो
'नमो घाट' पर एयरफोर्स का जलवा! आसमान में राफेल-सुखोई, PM मोदी का रोड शो
दक्षिण की सियासत में हलचल, विजय की राह पर धनुष? तमिलनाडु में लगे पोस्टर!
दक्षिण की सियासत में हलचल, विजय की राह पर धनुष? तमिलनाडु में लगे पोस्टर!
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
दरवाजे से आ रही चरमराने के आवाज, घर पर ऐसे करें ठीक
दरवाजे से आ रही चरमराने के आवाज, घर पर ऐसे करें ठीक
Maruti ला रही पहली इलेक्ट्रिक 7 सीटर कार, मिलेगी 500KM की रेंज
Maruti ला रही पहली इलेक्ट्रिक 7 सीटर कार, मिलेगी 500KM की रेंज
Embed widget