एक्सप्लोरर

Monkeypox Virus: बिना ट्रैवल लिंक के अफ्रीका के बाहर कैसे फैल रहा मंकीपॉक्स? WHO ने दिया जवाब

Monkeypox Virus: डब्ल्यूएचओ ने रविवार को कहा कि बीते 10 दिनों में 12 देशों में 92 मामले मंकीपॉक्स के दर्ज हुए हैं. ये आकंड़ा साफ दर्शाता है कि आने वाले दिनों में ये मामले और बढ़ सकते हैं. 

Monkeypox Virus: मंकीपॉक्स के मामले दुनियाभर के कई देशों में देखने को मिल रहे हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने रविवार को कहा कि बीते 10 दिनों में 12 देशों में 92 मामले मंकीपॉक्स के दर्ज हुए हैं. ये आकंड़ा साफ दर्शाता है कि आने वाले दिनों में ये मामले और बढ़ सकते हैं. 

दरअसल इन मामलों में ब्रिटेन, स्पेन, पुर्तगाल, इटली, अमेरिका, कनाडा में ऐसे मरीज मिले हैं जिन्होंने पहले कभी अफ्रीका की यात्रा नहीं की है. बता दें, अभी तक मामले केंद्रीय और पश्चिमी अफ्रीकी देशों से ही सामने आ रहे थे. अब अफ्रीका से बाहर दर्ज हो रहे मामलों को लेकर वैज्ञानिक भी परेशान हैं कि ये कुछ और नया तो नहीं हो रहा. 

नाइजीरियाई विज्ञान अकादमी के पूर्व चेयरमेन ओयेवाले तोमोरी डब्ल्यूएचओ के कई सलाहकार बोर्ड में हैं. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, "मैं परेशान हूं ये देख कर कि रोज इस बीमारी से और देशों के लोग संक्रमित हो रहे हैं. ये बीमारी इस तरह की नहीं है जैसा हमने पश्चिम अफ्रीका में देखा. जिस कारण इस बात की आशंका ज्यादा हो रही है कि यूरोप और अमेरिका में कुछ नया तो नहीं हो रहा." उन्होंने बताया कि यूरोप में इस बीमारी से अभी किसी की मौत नहीं हुई है. 

भारत सरकार भी अलर्ट पर

भारत सरकार भी अब अलर्ट मोड में आ गई है. केंद्र सरकार ने एनसीडीसी और आईसीएमआर को विदेश में मंकीपॉक्स की स्थिति पर नज़र रखने को कहा है. साथ ही प्रभावित देशों से आने वाले संदिग्ध बीमार यात्रियों के नमूने की जांच के निर्देश दिए हैं. बता दें, देश में अब तक इस बीमारी का कोई मामला सामने नहीं आया है. वहीं, ब्रिटेन, स्पेन, इटली समेत अन्य कई देशों में इसके मामले तेजी से दर्ज हो रहे हैं. डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, इसमें मृत्यु दर 10 प्रतिशत तक हो सकती है.  

क्या है मंकीपॉक्स

मंकीपॉक्स एक चिकनपॉक्स की तरह का वायरस है लेकिन इसमें अलग तरह का वायरल संक्रमण होता है. ये सबसे पहले साल 1958 में कैद हुए एक बंदर में पाया गया था. साल 1970 में ये पहली बार ये किसी इंसान में पाया गया. ये वायरस मुख्यरूप से मध्य औऱ पश्चिम अफ्रीका के वर्षावन इलाकों में पाया जाता है.

कैसे फैलता है इंफेक्शन

मंकीपॉक्स किसी संक्रमित व्यक्ति या जानवर के पास जाने या किसी तरह से उनके संपर्क में आने से फैल जाता है. ये वायरस मरीज के घाव से निकलते हुए आंख, नाक, कान और मुंह के जरिए शरीर में घुस जाता है. इसके अलावा बंदर, चूहे और गिलहरी जैसे जानवरों के काटने से भी इस वायरस के फैलने का डर बना रहता है. इसके अलावा ये वायरस यौन संपर्क के माध्यम से भी फैल सकता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि वो समलैंगिक लोगों से संबंधित कई मामलों की जांच भी कर रहा है. कहा जाता है कि ये वायरस चेचक की तुलना में कम घाटक होता है.  

क्या हैं इस इन्फेक्शन के लक्षण

मंकीपॉक्स में आमतौर पर बुखार, दाने और गांठ के जरिए ये शरीर में दस्तक देता है. इससे कई तरह की मेडिकल प्रॉब्लम्स हो सकती हैं. इस बीमारी से संबंधित लक्षण 2 से 4 सप्ताह तक दिखते हैं. कहते हैं कि ये अपने आप दूर होते चले जाते हैं. कई बार मामला गंभीर हो सकता है. हाल ही के समय में मृत्यु दर का आंकड़ा 3 से 6 फीसदी तक रहा है. ताजा मामलों में ब्रिटेन में ही 20 लोगों की मौत का आंकड़ा सामने आया था.

यह भी पढ़ें.

Neemuch Mob Lynching: मध्य प्रदेश में बुजुर्ग की लिंचिंग पर घिरी शिवराज सरकार, कांग्रेस ने पूछा - कब तक मारे जाएंगे लोग?

OP Chautala Convicted: आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व CM ओपी चौटाला दोषी करार, 26 मई को सजा पर सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका
LIVE: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
दिल्ली: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चुनाव मुख्यालय की ओर मार्च की कोशिश, कई प्रदर्शनकारी डिटेन
दिल्ली: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चुनाव मुख्यालय की ओर मार्च की कोशिश, कई प्रदर्शनकारी डिटेन
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget