एक्सप्लोरर

Monkeypox scare: देश में मंकीपॉक्स के अब तक आए 8 केस, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया बोले, 'डरें नहीं, सावधानी जरूरी'

राज्यसभा में मंकीपॉक्स के बारे में जानकारी देते हुए मंडाविया ने कहा कि मंकीपॉक्स से डरने की जरूरत नहीं है. हम राज्य सरकारों के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं.

Monkeypox Scare: देश में मंकीपॉक्स (Monkeypox) का खतरा और उससे पॉजिटिव होने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है. देश में अब तक कुल 8 लोग मंकीपॉक्स से पॉजिटिव हो चुके हैं. ऐसे में संसद (Parliament) में स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya) ने इस बीमारी के संबंध में बयान देते हुए कहा कि लोग डरें नहीं, जानकारी ही बचाव है.

उन्होंने आगे कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय मंकीपॉक्स के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए देश की सभी राज्य सरकारों के साथ मिलकर लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है. राज्यसभा में मंकीपॉक्स के बारे में जानकारी देते हुए मंडाविया ने कहा कि मंकीपॉक्स से डरने की जरूरत नहीं है. हम राज्य सरकारों के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं. मंकीपॉक्स के मामले में लोगों को जागरूक होना बहुत जरूरी है.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने गठित किया टास्क फोर्स
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमने भारत सरकार की ओर से नीति आयोग के एक सदस्य की अध्यक्षता में एक टास्क फोर्स का गठन किया है. उन्होंने कहा कि टास्क फोर्स की टिप्पणियों के आधार पर हम आगे की कार्रवाई का आकलन और अध्ययन करेंगे. अगर केरल की राज्य सरकार को केंद्र सरकार से किसी भी तरह की मदद की जरूरत होगी तो वह दी जाएगी. 

दुनिया में पहले मामला आना पर ही भारत ने शुरू कर दी तैयारी
स्वास्थ्य मंत्री ने सदन को बताया कि दुनिया में जब मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया था तभी भारत ने तैयारी शुरू कर दी थी. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इसके अलावा दूसरे देश से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है. इसके अलावा जिन देशों से वो यात्री आ रहे हैं उन देशों की सरकारों से ये अनुरोध किया गया है कि वो उन विदेशी यात्रियों की स्क्रीनिंग करके ही भेजें.

दरअसल सोमवार को ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंकीपॉक्स के मामलों पर नजर रखने और संक्रमण की रोकथाम के लिए उठाए जाने वाले कदमों के संबंध में निर्णय लेने के लिए कार्यबल का गठन कर दिया गया है. इस कार्यबल का काम देश में संक्रमण के मामलों का पता लगाना है.

कौन कर रहा है इस टास्क फोर्स की अगुवाई
कार्यबल के गठन का निर्णय देश में चल रही जन स्वास्थ्य संबंधी तैयारियों की समीक्षा के लिए 26 जुलाई को आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया था. नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वी के पॉल इस कार्यबल की अगुवाई करेंगे. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने हाल में मंकीपॉक्स (Monkeypox) को वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (Health Emergency) घोषित किया है. वैश्विक स्तर पर, 75 देशों में मंकीपॉक्स के 16,000 से अधिक मामले पाए गए हैं.

Nancy Pelosi Taiwan Visit: नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा को लेकर चीन ने फिर दी धमकी, कहा- आग से खेलने वाले खुद जल जाते हैं

Exclusive: अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बोले- जवाहिरी की मौत आतंकवाद को पनाह देने वालों को संदेश, चीन को दी ये सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: कांग्रेस-TMC की FCRA बिल वापस लेने की मांग, लोकसभा-राज्यसभा में हंगामा
LIVE: कांग्रेस-TMC की FCRA बिल वापस लेने की मांग, लोकसभा-राज्यसभा में हंगामा
ED का बड़ा एक्शन, शराब घोटाले में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
ED का बड़ा एक्शन, शराब घोटाले में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
NDA और विपक्ष में रार: BJP ने कहा- भागिए मत, खरगे बोले- 'गोल पोस्ट चेंज नहीं'
NDA और विपक्ष में रार: BJP ने कहा- भागिए मत, खरगे बोले- 'गोल पोस्ट चेंज नहीं'
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget