एक्सप्लोरर

Monkeypox In Kerala: केरल में मिला मंकीपॉक्स का एक और केस, अब तक सामने आ चुके हैं इतने मामले

Kerala: क्षेत्रीय निदेशक डॉ. पूनम खेत्रपाल ने कहा कि मंकीपॉक्स तेजी से और कई ऐसे देशों में फैल रहा है जहां पहले इसके मामले सामने नहीं आए थे जो बड़ी चिंता का कारण है.

Monkeypox In Kerala: देश में सामने आ रहे मंकीपॉक्स (Monkeypox) के मामलों ने अब डराना शुरू कर दिया है. पिछले 24 घंटो में केरल में मंकीपॉक्स के 3 मामले रिपोर्ट किये गये हैं. इसके बारे में जानकारी देते हुए मंजेरिक गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ अनीश टीएस ने कहा कि मरीजों को इसके प्रसार से बचाने के लिए 21 दिनों तक के लिए आइसोलेशन में रखा गया है. राज्य में कम्युनिटी स्प्रेड की संभावना नहीं है.

रविवार को डब्ल्यूएचओ की साउथ एशिया क्षेत्रीय निदेशक ने सदस्य देशों से मंकीपॉक्स से निपटने के लिए सतर्कता बढ़ाने और जन स्वास्थ्य से जुड़े कदमों को मजबूत करने का आह्वान किया है. क्षेत्रीय निदेशक डॉ. पूनम खेत्रपाल ने कहा कि मंकीपॉक्स तेजी से और कई ऐसे देशों में फैल रहा है जहां पहले इसके मामले सामने नहीं आए थे जो बड़ी चिंता का कारण है. उन्होंने कहा कि संक्रमण के मामले ज्यादातर उन पुरुषों में पाए गए हैं, जिन्होंने पुरुषों के साथ संबंध बनाए है. ऐसे में उस आबादी पर केंद्रित प्रयास करके बीमारी को और फैलने से रोका जा सकता है जिनमें संक्रमण का खतरा अधिक है.

वैश्विक स्तर पर मंकीपॉक्स के कितने मामले?
वैश्विक स्तर पर 75 देशों में मंकीपॉक्स के 16,000 से अधिक मामले सामने आए हैं. डब्ल्यूएचओ दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में, मंकीपॉक्स के चार मामले सामने आए हैं, जिनमें से तीन भारत में और एक थाईलैंड में पाया गया है. क्षेत्रीय निदेशक ने कहा कि महत्वपूर्ण बात यह है कि हमारे प्रयास और कदम संवेदनशील तथा भेदभाव रहित होने चाहिए.

क्या बोले डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस ए. घेब्रेयसस?
डब्ल्यूएचओ (WHO) के महानिदेशक टेड्रोस ए. घेब्रेयसस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने शनिवार को कहा कि 70 से अधिक देशों में मंकीपॉक्स का प्रसार होना एक असाधारण हालात है और यह अब वैश्विक आपात स्थिति है. डॉ सिंह ने कहा कि हालांकि वैश्विक स्तर पर और क्षेत्र में मंकीपॉक्स (Monkeypox)  का जोखिम मध्यम है लेकिन इसके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैलने का खतरा वास्तविक है. इसके अलावा वायरस के बारे में अब भी कई बातों का पता नहीं चल पाया है. हमें मंकीपॉक्स को और फैलने से रोकने के लिए सतर्क रहने और तेजी से कदम उठाने की जरूरत है.

Owaisi Slams PM Modi: 'मुसलमानों को बना दिया सेकेंड क्लास सिटीजन', ओवैसी का पीएम मोदी पर गंभीर आरोप

 Medicine Price: इन गंभीर बीमारियों की दवाओं की कीमत कम करने की तैयारी में सरकार, जानें कब लिया जा सकता है फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?
PoK में विद्रोह के बीच चुनाव का बहिष्कार, अमान खान ने PAK सेना की तवायफ से की तुलना
PoK में विद्रोह के बीच चुनाव का बहिष्कार, अमान खान ने PAK सेना की तवायफ से की तुलना
नेपाल PM बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा क्यों होगी महत्वपूर्ण? तुर्किए-सऊदी-पाकिस्तान डील के बीच समझें अहमियत
नेपाल PM बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा क्यों होगी महत्वपूर्ण? तुर्किए-सऊदी-पाकिस्तान डील के बीच समझें अहमियत

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget