एक्सप्लोरर

Monkeypox Case in Delhi: दिल्ली में मंकीपॉक्स के एक और मामले की पुष्टि, देश में केस की संख्या बढ़कर 8 हुई

Monkeypox Case in Delhi: दिल्ली में एक और नाइजीरियाई शख्स की मंकीपॉक्स रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसी के साथ दिल्ली में संक्रमितों की संख्या तीन हो गई है.

Monkeypox Case in India: दिल्ली में मंकीपॉक्स के एक और मामले की पुष्टि हुई है. 35 वर्षीय नाइजीरियाई शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. नाइजीरिया का यह दूसरा शख्स है जो मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया है. सूत्रों ने बताया कि उसने हाल में कहीं यात्रा नहीं की है. दिल्ली में मंकीपॉक्स पॉजिटिव लोगों की संख्या तीन हो गई है. देश में अब तक आठ केस आए हैं.

एक मरीज को अस्पताल से मिली छुट्टी

लोक नायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती दिल्ली के मंकीपॉक्स के पहले मरीज को सोमवार रात को छुट्टी दी गई थी. पश्चिमी दिल्ली का यह निवासी (34) पिछले महीने मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया था. अधिकारियों ने बताया कि उनके संपर्क में आए डॉक्टर सहित 14 लोगों को अलग किया गया, लेकिन इनमें से किसी में भी कोई लक्षण नहीं दिखा. उन्होंने बताया कि उसे सोमवार रात अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

केरल में मामला

देश में अब तक मंकीपॉक्स के आठ केस की पुष्टि हुई है. आज ही केरल में यूएई से लौटा 30 वर्षीय एक व्यक्ति मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया है, जिसके साथ ही राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या पांच हो गई है.

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने मंगलवार को कहा कि व्यक्ति 27 जुलाई को कालीकट हवाई अड्डे पर विमान से उतरा था और मलप्पुरम जिले में एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. मंत्री ने कहा कि उसकी हालत स्थिर है. व्यक्ति के माता-पिता और उसके संपर्क में आए अन्य लोगों पर नजर रखी जा रही हैय

मंकीपॉक्स का पहला मामला 14 जुलाई को कोल्लम जिले से सामने आया था और मरीज को पिछले सप्ताह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी. संक्रमण का दूसरा मामला 18 जुलाई को कन्नूर जिले में और तीसरा मामला पड़ोसी मलप्पुरम में 22 जुलाई को सामने आया था. वे सभी विदेश से लौटे थे.

केरल सरकार ने सोमवार कहा था कि 30 जुलाई को जिस 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी, उसके मंकीपॉक्स से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. यह मंकीपॉक्स से देश में हुई पहली मौत थी.

Monkeypox vs Chickenpox: क्या एक जैसे हैं मंकीपॉक्स और चिकनपॉक्स के लक्षण? एक्सपर्ट से समझिए

Bengal SSC Scam: अस्पताल से चेकअप के बाद लौटते वक्त पार्थ चटर्जी के ऊपर एक महिला ने फेंकी चप्पल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त पर हमले की फिराक में खालिस्तानी समर्थक! एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट
15 अगस्त पर हमले की फिराक में खालिस्तानी समर्थक! एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट
पाकिस्तान से जंग हुई तो क्या भारत के खिलाफ उतरेंगे तुर्किए-सऊदी? ‘मुस्लिम NATO’ प्लान जानिए
पाकिस्तान से जंग हुई तो क्या भारत के खिलाफ उतरेंगे तुर्किए-सऊदी? ‘मुस्लिम NATO’ प्लान जानिए
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन ले जाने वाली पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन ले जाने वाली पहली ट्रेन
सुप्रीम कोर्ट के नए फॉर्मूले से हल होगा मथुरा विवाद? हिंदू-मुस्लिम प्रतिनिधियों की बैठक
सुप्रीम कोर्ट के नए फॉर्मूले से हल होगा मथुरा विवाद? हिंदू-मुस्लिम प्रतिनिधियों की बैठक

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget