एक्सप्लोरर

Monkeypox: भारत में मंकीपॉक्स का चौथा मामला, दिल्ली में एक युवक के संक्रमित होने की पुष्टि, LNJP आइसोलेशन सेंटर में मरीज भर्ती

Monkeypox in Delhi: दिल्ली के रहनेवाले 34 वर्षीय शख्स को मंकीपॉक्स के संदिग्ध मामले के बाद लोकनायक अस्पताल (LNJP Hospital) में आइसोलेट किया गया था और उसके सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे.

Monkeypox in India: भारत में मंकीपॉक्स का चौथा मामला सामने आया है. दिल्ली का 34 साल युवक मंकीपॉक्स (Monkeypox) से संक्रमित पाया गया है, जिसकी पुष्टि एनआईवी पुणे (NIV Pune) ने कर दी है. संक्रमित व्यक्ति को दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल (LNJP Hospital) में मंकीपॉक्स आइसोलेशन सेंटर में रखा गया है. इससे पहले केरल से तीन मामले सामने आए हैं. मंकीपॉक्स के मामलों को लेकर आज केंद्र सरकार ने डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज़ (DGHS) की हाई लेवल मीटिंग भी की है.

केरल के बाद अब राजधानी दिल्ली में भी मंकीपॉक्स का संक्रमण का केस सामने आया है. दिल्ली के रहनेवाले 34 वर्षीय शख्स को मंकीपॉक्स के संदिग्ध मामले के रूप में लोकनायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में आइसोलेट किया गया था और उसके सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे. 

दिल्ली में मंकीपॉक्स संक्रमण की पुष्टि

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV), पुणे द्वारा मंकीपॉक्स संक्रमण की पुष्टि की गई है. संक्रमित व्यक्ति को लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल के आइसोलेशन सेंटर में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. जानकारी के मुताबिक मरीज ठीक हो रहा है. संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान की गई है, जो स्वास्थ्य मंत्रालय दिशानिर्देशों के अनुसार क्वारेंटाइन में रखा गए है. 

संक्रमित व्यक्ति की कोई इंटरनेशनल ट्रैवल हिस्ट्री नहीं

दिल्ली में मंकीपॉक्स संक्रमित व्यक्ति की अभी तक कोई इंटरनेशनल ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है. हालांकि जानकारी के मुताबिक हाल में ये व्यक्ति हिमाचल प्रदेश गया था. आगे सार्वजनिक स्वास्थ्य हस्तक्षेप जैसे संक्रमण के स्रोत की पहचान, संपर्क में आए लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग, प्राइवेट डॉक्टरों के परीक्षण, सैनेटाइजेशन आदि किए जा रहे हैं. 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग

दिल्ली में मामला सामने आने के बाद मंकीपॉक्स (Monkeypox in Delhi) का भारत में ये चौथा केस है. इससे पहले तीन मामले केरल (Monkeypox in kerala ) में सामने आ चुके हैं. दिल्ली में मंकीपॉक्स का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई है. केंद्र सरकार ने मई के महीने में ही मंकीपॉक्स को लेकर गाइडलाइन (Monkeypox Guidelines) तैयार कर ली थी. वहीं, भारत के हर प्वाइंट ऑफ एंट्री यानी एयरपोर्ट और पोर्ट के स्वास्थ्य और बाकी अधिकारियों के साथ इसे लेकर लगातार बैठकें हो रही हैं.

ये भी पढ़ें:

Monkeypox In Kerala: केरल में मिला मंकीपॉक्स का एक और केस, अब तक सामने आ चुके हैं इतने मामले

Delhi: मंकीपॉक्स का पहला केस मिलने पर बोले CM केजरीवाल- पैनिक होने की जरूरत नहीं, LNJP में बना स्पेशल वार्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली 17 फ्लाइट कैंसिल, 365 से ज्यादा उड़ानों में देरी
मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली 17 फ्लाइट कैंसिल, 365 से ज्यादा उड़ानों में देरी
जम्मू पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा - 'मोदी सरकार न होती तो...'
जम्मू पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा - 'मोदी सरकार न होती तो...'
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान

Embed widget