एक्सप्लोरर

Amogh Lila Das: अमोघ लीला दास ने मांगी माफी, स्वामी विवेकानंद पर टिप्पणी के बाद ISKCON ने लगा दिया था बैन

Amogh Lila Das Apology: अमोघ लीला दास ने माफी मांगते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि वह किसी को भी न तो दुखी करना चाहते थे और न ही बुरा महसूस करवाना चाहते थे.

Amogh Lila Das News: स्वामी विवेकानंद पर टिप्पणी कर चर्चाओं में आए संत अमोघ लीला दास ने शनिवार (22 जुलाई) को माफी मांगी. उन्होंने स्वामी विवेकानंद के मछली खाने को लेकर बयान दिया था, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया. इस बीच उन्होंने एक वीडियो शेयर कर अपने इस बयान के लिए माफी मांगी है. उन्होंने कहा कि उनका मकसद किसी को आघात पहुंचाना नहीं था. 

उन्होंने स्वामी विवेकानंद के गुरु रामकृष्ण परमहंस को लेकर भी टिप्पणी की थी. इस पर भी उन्होंने माफी मांगी है और कहा कि जिन भी लोगों और संतों को उनकी बातों से दुख पहुंचा है उसके लिए वह सभी से क्षमा मांगते हैं. अमोघ इंटरनेशनल सोसायटी ऑफ कृष्णा कॉन्शियसनेस (ISCON) से जुड़े हैं, लेकिन इस बयान के बाद इस्कॉन ने उन पर प्रतिबंध लगा दिया था.

अमोघ बोले, किसी को दुखी करना मकसद नहीं था
उन्होंने माफी मांगते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि वह किसी को भी न तो दुखी करना चाहते थे और न ही बुरा महसूस करवाना चाहते थे. उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने एक सवाल के जवाब में यह बात कही थी. अमोघ ने कहा, "मैं इस वीडियो के जरिए उन सभी लोगों और संतों से माफी मांगता हूं, जिनकी मेरी उन टिप्पणियों से भावनाएं आहत हुईं, जो मैंने स्वामी विवेकानंद और रामकृष्ण परमहंस जी को लेकर की थीं."

उनके बयानों ने बवाल मचा दिया था. विवाद बढ़ता देख इस्कॉन ने भी अमोघ के बयान से दूरी बना ली थी और कहा कि यह इस्कॉन की शिक्षा और मूल्यों को नहीं दर्शाते हैं. इस्कॉन ने भी अमोघ के बयानों की निंदा की और कहा कि ये न सिर्फ अपमानजनक हैं, बल्कि उनमें ज्ञान की कमी को भी दर्शाते हैं. 

अमोघ लीला दास ने क्या की थी टिप्पणी?
अमोघ लीला दास ने अपने एक प्रवचन में स्वामी विवेकानंद के मछली खाने पर सवाल उठाया था. उन्होंने कहा, "क्या कोई सदाचारी व्यक्ति मछली खाएगा? मछली को भी दर्द होता है, ठीक? क्या कोई सदाचारी व्यक्ति मछली खाएगा?" उन्होंने स्वामी विवेकानंद के गुरु रामकृष्ण परमहंस को लेकर भी टिप्पणी की थी.

यह भी पढ़ें:

ABP C-Voter Survey: राहुल नहीं तो 2024 में पीएम मोदी के सामने कौन? ममता, नीतीश या केजरीवाल? सर्वे में खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget