एक्सप्लोरर

Patra Chawl Land Case: ईडी ने संजय राउत को भेजा समन, पात्रा चॉल मामले में आज नहीं होगी पूछताछ

Money Laundering Case: ईडी ने शिवसेना सांसद संजय राउत को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूछताछ के लिए दूसरी बार तलब किया है.

Sanjay Raut ED Case: शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) आज मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश नहीं होंगे. संसद सत्र चल रहा है, इसलिए ईडी के सामने पेशी से फिलहाल उन्होंने समय मांगा है. इससे पहले भी संजय राउत को ईडी ने समन जारी कर बुलाया था और उनका बयान दर्ज किया था.

उनसे आखिरी बार एक जुलाई को करीब 10 घंटे तक पूछताछ की गई थी. ये मामला मुंबई की पात्रा चॉल नामक आवास परिसर के पुनर्विकास में कथित घोटाले का है. अप्रैल में, प्रवर्तन निदेशालय ने मामले के संबंध में संजय राउत की पारिवारिक संपत्तियों को कुर्क किया था. 

संजय राउत ने बताया है साजिश

संजय राउत ने इसे एक साजिश बताया है लेकिन जोर देकर कहा कि वह जांच में सहयोग करेंगे. उन्होंने आखिरी बार हुई पूछताछ के बाद कहा था कि, "एजेंसी का काम जांच करना है. हमारा काम उनकी जांच में सहयोग करना है. मैं इसलिए आया क्योंकि उन्होंने मुझे  बुलाया था और मैं ईडी के साथ सहयोग करना जारी रखूंगा." संजय राउत ने कहा था, "ईडी, सीबीआई या आयकर विभाग का महत्व कम हो रहा है. इससे पहले जब भी इस एजेंसी ने कोई कार्रवाई की, तो ऐसा लग रहा था कि कुछ गंभीर है, लेकिन पिछले कुछ सालों से ऐसा लग रहा है कि एजेंसी के द्वारा तब कार्रवाई होती है जब कोई राजनीतिक दल अपना गुस्सा निकाल रहा होता है."  

बीजेपी पर लगाए हैं प्रतिशोध की राजनीति के आरोप

शिवसेना सांसद ने ये भी कहा था कि एकनाथ शिंदे और अन्य विधायकों द्वारा हाल ही में जो विद्रोह किया गया था वो केंद्रीय जांच एजेंसियों के डर से किया गया था. एक मौके पर उन्होंने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली नई सरकार को 'ईडी सरकार' भी करार दिया था. बता दें कि, संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत से भी पीएमसी बैंक धोखाधड़ी के संबंध में पूछताछ की गई थी. इस मामले को लेकर शिवसेना ने कहा था कि ये बीजेपी द्वारा प्रतिशोध की राजनीति है. 

पात्रा चॉल घोटाला क्या है?

मुंबई के गोरेगांव में पात्रा चॉल स्थित है. इस घोटाले की शुरुआत तब हुई जब महाराष्ट्र सरकार ने चॉल में रहने वाले 672 किरायेदारों को फ्लैट देने के लिए सरकारी योजना बनाई थी. जिसके लिए एचडीआईएल (HDIL) की कंपनी गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन को महाराष्ट्र हाउसिंग एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ने किरायेदारों के लिए फ्लैट बनाने का ठेका दिया गया था. कंपनी को 672 फ्लैट चॉल के किरायेदारों को देकर 3000 फ्लैट महाराष्ट्र आवास और क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MHADA) को हैंडओवर करने थे.

आरोप है कि गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन ने ना तो चॉल में रहने वाले लोगों के फ्लैट बनाए और ना ही महाराष्ट्र आवास और क्षेत्र विकास प्राधिकरण को कोई फ्लैट सौंपा. ये कथित भूमि घोटाला (Patra Chawl Scam) 1,034 करोड़ रुपये का बताया गया है. ईडी (ED) ने इस मामले में प्रवीण राउत को गिरफ्तार किया था जो गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के पूर्व निदेशक और संजय राउत (Sanjay Raut) के करीबी हैं. 

ये भी पढ़ें-

Jharkhand News: CM के करीबियों पर ED ने कसा शिकंजा, हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि को किया गिरफ्तार

Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे को एक और झटका, CM शिंदे का दावा- स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा में राहुल शेवाले को शिवसेना नेता के रूप में मान्यता दी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget