एक्सप्लोरर

ED ने रॉबर्ट वाड्रा से कई बयानों, दस्तावेजों को लेकर पांच घंटे तक की पूछताछ

वाड्रा ने कहा कि वह प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष करीब 80 घंटों तक कई प्रश्नों का उत्तर देने के बाद 13वीं बार पूछताछ के लिए पेश हो रहे हैं. दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते छह सप्ताह के लिए विदेश जाने की सोमवार को अनुमति दी थी.

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रॉबर्ट वाड्रा से उनसे कथित तौर पर जुड़े लोगों के बयानों और लंबे वक्त से जुटाए गए कई कागजी सूबतों को लेकर मंगलवार को पूछताछ की. अधिकारियों ने बताया कि वाड्रा विदेश में कथित अवैध संपत्तियां खरीदने से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में ईडी के समक्ष पेश हुए थे. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा अपने वकीलों के साथ सुबह करीब पौने 11 बजे इंडिया गेट के पास स्थित एजेंसी के कार्यालय पहुंचे. उनसे करीब पांच घंटे तक पूछताछ चली.

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मामले के जांच अधिकारी ने उनके कथित सहयोगियों के कम से कम आधा दर्जन बयानों के बाबत उनसे पूछताछ की जो उनके, फरार चल रहे हथियार कारोबारी संजय भंडारी, भंडारी के साथ और अन्य के बीच कथित संबंध को स्थापित करते हैं. ऐसा माना जा रहा है कि वाड्रा ने भंडारी या अन्य के साथ किसी तरह का सौदा या संबंध होने से इनकार किया है या अनभिज्ञता जताई. जांच अधिकारी ने उनका बयान मनी लॉन्ड्रिंग निवारण कानून (पीएमएलए) की धारा 50 के तहत दर्ज किया.

अधिकारियों ने कहा कि जांच के तहत कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति कारोबारी वाड्रा को उनसे कथित तौर पर जुड़े कई ई-मेल, बैंकिंग और वित्तीय दस्तावेज भी दिखाकर पूछताछ की गई. उनका बयान दर्ज करने से पहले कम से कम चार अवैध संपत्तियों से जुड़े संपत्ति दस्तावेजों को वाड्रा के समक्ष प्रस्तुत किया गया. वाड्रा ने एजेंसी के समक्ष पेश होने से पहले सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर कहा कि उन्हें सनसनी और अनावश्यक नाटक का हिस्सा बनाया जा रहा है.

वाड्रा ने कहा कि वह प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष करीब 80 घंटों तक कई प्रश्नों का उत्तर देने के बाद 13वीं बार पूछताछ के लिए पेश हो रहे हैं. उन्होंने कहा, ''आसपास अनावश्यक नाटक और सनसनी के बीच मैं खुद को शांत रखता हूं और अपना ध्यान नहीं भटकाता.'' उन्होंने कहा, ''मेरे स्वास्थ्य संबंधी खबरों को लापरवाही से प्रसारित करना सही नहीं है...लेकिन इससे भी बदतर समस्याओं को झेल रहे लोगों, बीमार, नेत्रहीन लोगों और अनाथ बच्चों को मुस्कुराते देख कर मुझे आगे बढ़ने की ताकत मिलती है.''

मैंने निराधार आरोपों के खिलाफ लड़ाई लड़ी- रॉबर्ट वाड्रा रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, ''मेरा जीवन अनूठा है और मैंने निराधार आरोपों के खिलाफ करीब एक दशक तक लड़ाई लड़ी. शारीरिक हालात बदल सकते हैं, लेकिन ईमानदार दिमाग नहीं बदल सकता. मैं सच पर अडिग हूं. एक किताब पर काम चल रहा है जिसमें दुनिया मेरा पक्ष पढ़ सकेगी और स्पष्ट तरीके से जान सकेगी.'' माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान वाड्रा ने सुमित चढ्ढा (भंडारी के परिवार का सदस्य) और एनआरआई कारोबारी सी सी थंपी से किसी तरह की मिलीभगत से इनकार किया है.

वाड्रा को छह सप्ताह के लिए विदेश जाने की अनुमति दिल्ली की एक अदालत ने वाड्रा को स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते छह सप्ताह के लिए विदेश जाने की सोमवार को अनुमति दी थी. इस मामले के अलावा वाड्रा राजस्थान के बीकानेर में जमीन आवंटन में हुई कथित अनियमितता से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक अन्य मामले में भी कई बार पूछताछ का सामना कर चुके हैं. ईडी द्वारा वाड्रा के खिलाफ दर्ज मामला लंदन के 12 ब्रायनस्टन स्क्वायर इलाके में 19 लाख पाउंड मूल्य की संपत्ति खरीद में हुए मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा हुआ है. इस बीच एजेंसी ने मामले में नया जांच अधिकारी नियुक्त किया है क्योंकि मौजूदा जांच अधिकारी राजीव शर्मा की पदोन्नति होनी है.

राजस्थान: सांसद बनने के बाद विधायक हनुमान बेनीवाल और नरेंद्र कुमार ने विधानसभा से दिया इस्तीफा

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
Explained: भगवंत मान और केंद्र सरकार का विवाद, क्या CM को विदेश जाने के लिए चाहिए MEA की परमिशन?
Explained: भगवंत मान और केंद्र सरकार का विवाद, क्या CM को विदेश जाने के लिए चाहिए MEA की परमिशन?
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
Embed widget