एक्सप्लोरर

Money Laundering: 'जज पर टिप्पणी नहीं कर सकता आरोपी', सुकेश चंद्रशेखर की याचिका पर कोर्ट ने कहा- ये बर्दाश्त नहीं कि...

Sukesh Chadrashekhar Custody: पटियाला हाउस कोर्ट ने महाठग सुकेश चंद्रशेखर की याचिका पर नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई है. सुकेश ने जज पर आरोप लगाया था.

Sukesh Chadrashekhar Custody: 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर को पटियाला हाउस कोर्ट ने फटकार लगाई है. सुकेश चंद्रशेखर ने कोर्ट याचिका दाखिल कर केस दूसरे जज के पास ट्रांसफर करने की मांग की थी. सुकेश ने जज पर पक्षपात का आरोप लगाया था. याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट ने कहा पीठासीन अधिकारी के खिलाफ टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जा सकती. इसके साथ ही अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर की हिरासत 31 मार्च तक के लिए बढ़ा दी.

शनिवार (18 मार्च) को पटियाला हाउस कोर्ट में 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शिकायतकर्ता की जपना सिंह की याचिका पर सुनवाई हुई. इस दौरान कोर्ट ने कहा कि उसे सुकेश की एक पत्र याचिका मिली है. कोर्ट ने सुकेश द्वारा याचिका दाखिल करने पर नाराजगी जताई और याचिका की मंशा पर भी सवाल उठाया. 

'जब राहत मिलती है तो कोर्ट अच्छा'
कोर्ट ने फटकार लगाते हुए कहा कि जब आपको जब आपको राहत मिलती है तब कोर्ट अच्छा है, जब राहत नहीं मिलती है तो कोर्ट बायस्ड है. कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि याचिका आधारहीन है. वो सुकेश की याचिका पर सुनवाई नहीं करेगा.

जज ने कहा कि पीठासीन अधिकारी पर जो टिप्पणी की गई, वह बर्दाश्त नहीं की जा सकती. आरोपी को जज पर टिप्पणी का अधिकार नहीं है.

पटियाला हाउस कोर्ट ने कहा याचिका की डिटेल में नहीं जाएगा. कोर्ट किसी आरोपी के डिक्टेशन पर कोई राहत तब नहीं देगा, जब तक वह राहत कानून के दायरे में ना हो.

जेल में छापे के दौरान मिला था महंगा सामान
200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुकेश चंद्रशेखर इस समय मंडोली जेल में बंद है. केंद्रीय गृह और कानून सचिव बनकर रेलिगेयर के पूर्व प्रमोटर मलविंदर सिंह की पत्नी को धोखा देने से जुड़े धनशोधन के एक नए मामले में चंद्रशेखर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था. 

जेल में सुकेश चंद्रशेखर आलीशान लाइफ जी रहा है. पिछले महीने ही मंडोली जेल में सुकेश चंद्रशेखर की सेल में जेल अधिकारियों ने छापा मारा था. इस दौरान उसकी सेल डेढ़ लाख रुपये की गूची ब्रांड की चप्पल और 80,000 रुपये की दो जींस मिली थी. जेल में छापे के दौरान चंद्रशेखर रोने लगा था. इसकी वीडियो भी सामने आया था.

यह भी पढ़ें

'VVIP वॉर्ड में हैं सिसोदिया', ठग सुकेश ने जेल से LG को लिखा पत्र, कहा- सेवादार, बगीचा, बैडमिंटन कोर्ट...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोनम वांगचुक को अगर कुछ होता है तो...', सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन तो पत्नी गीतांजलि का अल्टीमेटम
'सोनम वांगचुक को अगर कुछ होता है तो...', सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन तो पत्नी गीतांजलि का अल्टीमेटम
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा यूपी सरकार का बुलडोजर, ओवैसी बोले- 'BJP नहीं चाहती कि...'
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा यूपी सरकार का बुलडोजर, ओवैसी बोले- 'BJP नहीं चाहती कि...'
'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
Mopping Tips: पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
Embed widget