एक्सप्लोरर

मोहन भागवत ने पीएम मोदी की प्रशंसा की, कहा- किसी से दबने वाला नहीं है भारत

मोहन भागवत ने कहा, “भारत की सामरिक ताकत का महत्व पहले से था, लेकिन अब सामरिक नीति भी किसी देश से दबने वाली नहीं है. आदिकाल से दुनिया के सामने हमारा रुख कभी अप्रामाणिक नहीं रहा....हम जो बोलते हैं वो करते हैं और जो नहीं किया वह कभी बोला नहीं.”

मांडा: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की. उन्होंने मंगलवार को कहा कि दुनिया में देश का नाम रोशन हो रहा है और भारत विकास कर रहा है. ललिता शास्त्री पब्लिक स्कूल में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और उनकी पत्नी ललिता शास्त्री की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद एक कार्यक्रम में भागवत ने हाल के डोकलाम गतिरोध के संदर्भ में भी अपनी बात रखी.

मोहन भागवत ने कहा, “भारत की सामरिक ताकत का महत्व पहले से था, लेकिन अब सामरिक नीति भी किसी देश से दबने वाली नहीं है. आदिकाल से दुनिया के सामने हमारा रुख कभी अप्रामाणिक नहीं रहा....हम जो बोलते हैं वो करते हैं और जो नहीं किया वह कभी बोला नहीं.”

लाल बहादुर शास्त्री के बारे में उन्होंने कहा, “शास्त्री जी के जीवन को देखने से क्या ऐसा नहीं लगता कि वह वास्तव में गणनायक, विघ्नहर्ता थे. उन्होंने पाकिस्तान से युद्ध के समय लोगों को सोमवार का उपवास रखवाया.....आज भी लोग उसका पालन करते हैं. उस नेता के आह्वान पर लोग हिले थे. यह दृश्य बहुत दिनों से हमें दिखा नहीं....अब थोड़ा थोड़ा दिख रहा है.....दिखता है कि लोग स्वच्छता अभियान में लगे हैं.”

आरएसएस प्रमुख ने कहा, “ये लोग विघ्न हरने और सुख समृद्धि लाने की गणेश की क्षमता के प्रतीक हैं.” कार्यक्रम में लाल बहादुर शास्त्री के पुत्र सुनील शास्त्री ने आरएसएस प्रमुख को शास्त्री जी के जीवन पर लिखी पुस्तक ‘धरती के लाल’ और ललिता शास्त्री के जीवन पर लिखी पुस्तक ‘समर्पित साधिका’ भेंट की.

इस मौके पर भागवत के अलावा उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और लाल बहादुर शास्त्री के नाती सिद्धार्थ नाथ सिंह, लाल बहादुर शास्त्री के पुत्र अनिल शास्त्री, सुनील शास्त्री, पूर्व मेयर जितेन्द्र नाथ चौधरी के अलावा शास्त्री के दूसरे परिजन मौजूद थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
Andhra Pradesh Viral News: 6 KM तक कमर से बांधकर बीमार छात्रा को अस्पताल ले गई शिक्षिका, मानवता की मिसाल बनी हिमानी
6 KM तक कमर से बांधकर बीमार छात्रा को अस्पताल ले गई शिक्षिका, मानवता की मिसाल बनी हिमानी
Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम फिर नहीं जाएगी जेल, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर रोक से किया इनकार, जानें क्यों बदल लिया इरादा
सोनम फिर नहीं जाएगी जेल, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर रोक से किया इनकार, जानें क्यों बदल लिया इरादा
सरकार-EC के खिलाफ हुईं इंडिया गठबंधन की 23 पार्टियां, CJI सूर्यकांत को चिट्ठी लिखकर कहा- 'सुप्रीम कोर्ट की ये...'
सरकार-EC के खिलाफ हुईं इंडिया गठबंधन की 23 पार्टियां, CJI सूर्यकांत को चिट्ठी लिखकर कहा- 'सुप्रीम कोर्ट की ये...'

वीडियोज

Alpha Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
'Super Subbu' Cast Interview: Sex Education पर खुलकर बोले सितारे, कहा- हिचकिचाहट नहीं, सही जानकारी जरूरी
Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
'वैभव सूर्यवंशी को खिलाने का सही वक्त...', इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ने की वकालत; क्या टीम इंडिया करेगी अमल?
'वैभव सूर्यवंशी को खिलाने का सही वक्त...', इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ने की वकालत
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- '2-3 महीने सब्र करें'?
UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- 2-3 महीने सब्र करो
IRCTC Thailand Tour Package: मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
कैसे बनता है किसानों का आयुष्मान कार्ड, किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?
कैसे बनता है किसानों का आयुष्मान कार्ड, किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?
Embed widget