एक्सप्लोरर

COVID-19: मोदी सरकार ने 15000 करोड़ रुपये के इमरजेंसी रिस्पॉन्स पैकेज को मंजूरी दी, राज्यों को मिलेगी आर्थिक मदद

सरकार ने जो पैकेज जारी किया है उसे तीन चरणों में लागू किया जाएगा. देश में कोरोना वायरस के अब तक 5865 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं. अभी तक कुल 169 लोगों की मौत हो चुकी है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने इमरजेंसी रिस्पॉन्स और स्वास्थ्य प्रणाली की तैयारी के लिए 15000 करोड़ रुपये के पैकेज को मंजूरी दी है. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी. इस राशि को तीन चरणों में लागू किया जाएगा. आवश्यक चिकित्सा उपकरणों और दवाओं की खरीद और निगरानी के लिए राज्य सरकारों को मदद का एलान किया है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के अतिरिक्त मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों और आयुक्तों (स्वास्थ्य) को लिखी चिट्ठी में कहा कि केंद्र द्वारा शत-प्रतिशत वित्तीय मदद वाला आर्थिक पैकेज जनवरी 2020 से मार्च 2024 तक तीन चरणों में लागू किया जाएगा.

पहले चरण में क्या होगा?

चिट्ठी के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय जून 2020 तक के पहले चरण के क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए धन जारी कर रहा है. पहले चरण में जिन गतिविधियों को लागू किया जाएगा उनमें कोविड-19 के लिहाज से विशेष अस्पतालों, आईसोलेशन ब्लॉक, वेंटिलेटर युक्त आईसीयू के विकास के लिए, प्रयोगशालाओं को मजबूती प्रदान करने के लिए, अतिरिक्त कर्मियों की भर्ती आदि के लिए राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सहयोग देना शामिल है.

एन-95 मास्कों और वेंटिलेटरों की खरीदने के लिए कहा गया

मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से केंद्र द्वारा प्रदान किये जा रहे संसाधनों के अतिरिक्त निजी सुरक्षा उपकरणों, एन-95 मास्कों और वेंटिलेटरों की खरीद में इस पैसे का इस्तेमाल करने को कहा है. पहले चरण में परियोजना को जनवरी 2020 से जून 2020 तक, दूसरे चरण में जुलाई से मार्च 2021 तक और तीसरे चरण में अप्रैल 2021 से मार्च 2024 तक लागू किया जाएगा.

उधर आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पीपीई, मास्क और वेंटीलेटर की सप्लाई अब शुरू हो चुकी है. भारत में 20 घरेलू निर्माताओं को पीपीई के लिए विकसित किया गया है, 1.7 करोड़ पीपीई के लिए ऑर्डर दिए गए हैं और आपूर्ति शुरू हो गई है. 49,000 ऑर्डर दिए गए हैं.

भारत में कोरोना वायरस की मौजूदा स्थिति

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक गुरुवार शाम सात बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक कोरोना वायरस के कुल 5865 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं. वहीं अब तक 169 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं इलाज के बाद 478 लोग रिकवर कर चुके हैं. सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में है. यहां अब तक कुल 1135 मामले सामने आ चुके हैं.

Coronavirus: 21 कोरोना हॉटस्पॉट इलाकों में ऑपरेशन SHIELD शुरू करेगी दिल्ली सरकार- अरविंद केजरीवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran-Israel War: ‘LPG से लेकर पेट्रोल-डीजल तक...’, पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारत सरकार ने बताया क्या है देश की तैयारी?
‘LPG से लेकर तेल तक...’, पश्चिम एशिया में तनाव के बीच सरकार ने बताया क्या है देश की तैयारी?
असम विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने जारी की 14 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखें किसे-किसे मिला मौका
असम चुनाव के लिए AAP ने जारी की 14 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखें किसे-किसे मिला मौका
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय

वीडियोज

Assembly Election 2026: आचार संहिता लागू, बदल जाएंगे 5 राज्यों के सियासी समीकरण! जानें पूरा शेड्यूल
Bengal Election 2026: चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!
Bengal Election 2026: खेला होबे! चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!
Bollywood News: Golmaal 5 का धमाकेदार ऐलान, हंसी का तूफान फिर लौटेगा! (15-03-2026)
Tum se Tum Tak: 😲Anu ने उठाया बड़ा कदम, Aryavardhan के भाई को मानाने के लिए की साड़ी हदें पार #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
संभल सीओ के बयान पर राकेश टिकैत की प्रतिक्रिया, LPG और डीजल-पेट्रोल की अफवाहों पर भी जताई चिंता
संभल सीओ के बयान पर राकेश टिकैत की प्रतिक्रिया, LPG और डीजल-पेट्रोल की अफवाहों पर भी जताई चिंता
दोस्ती खत्म! रोहित शर्मा नहीं हैं बेस्ट, विराट कोहली का चौंकाने वाला बयान आया सामने, जानें पूरा माजरा
दोस्ती खत्म! रोहित शर्मा नहीं हैं बेस्ट, विराट कोहली का चौंकाने वाला बयान आया सामने
'आदित्य ने मेरे बारे में नहीं सोचा', 'धुरंधर' न मिलने पर है अक्षय कुमार को पछतावा! रणवीर सिंह की तारीफ के बांधे पुल
'आदित्य ने मेरे बारे में नहीं सोचा', 'धुरंधर' न मिलने पर है अक्षय कुमार को पछतावा! रणवीर सिंह की तारीफ के बांधे पुल
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
UPSC ने जारी किया CMS परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन?
UPSC ने जारी किया CMS परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन?
Video: सब को माफ करते हुए...हरीश राणा की इच्छा मृत्यु का भावुक पल, वीडियो देख फट जाएगा कलेजा
सब को माफ करते हुए...हरीश राणा की इच्छा मृत्यु का भावुक पल, वीडियो देख फट जाएगा कलेजा
Embed widget