एक्सप्लोरर

केंद्र सरकार ने कहा- कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र 58 साल करने का कोई प्रस्ताव नहीं

एक सांसद ने सरकार से सवाल किया था कि क्या सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु घटाकर 58 साल करने का कोई प्रस्ताव है. जिसके जवाब में कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है.

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने साफ किया है सेवानिवृत्ति (रिटायरमेंट) की आयु कम करने की कोई योजना नहीं है. कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि सेवानिवृत्ति की आयु 60 साल से घटाकर 58 साल करने की कोई भी योजना केंद्र सरकार की नहीं है. सरकार से सवाल किया गया था कि क्या सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु घटाकर 58 साल करने का कोई प्रस्ताव है.

जितेंद्र सिंह ने कहा, ''केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियम और 1972 का अधिनियम 56 (जे) सरकार को समय-समय पर कर्मचारियों के काम की समीक्षा का अधिकार देते हैं. अगर कोई कर्मचारी अयोग्य पाया जाता है या भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाता है, तो उसे समय से पहले सेवानिवृत्त किया जा सकता है. इसके लिए उसे नोटिस दिया जाता है.''

खाली हैं करीब सात लाख पद

जितेंद्र सिंह ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 6.83 लाख से अधिक पद खाली पड़े हैं. उन्होंने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि केंद्र सरकार में स्वीकृत पदों की संख्या 38,02,779 है और एक मार्च, 2018 तक 31,18,956 पद भरे हुए थे, इस तरह 6,83,823 पद केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में खाली पड़े हैं.

रिटायर होने वाले हैं तो इन 4 इंवेस्टमेंट ऑप्शन में रखें अपना पैसा, भविष्य रहेगा सुरक्षित

उन्होंने कहा, ‘‘खाली पदों को भरने के लिए भर्ती की एक सतत प्रक्रिया है, जब तक किसी विभाग में खाली पदों को भरा जाता है, नये रिक्त पद हो जाते हैं,’’ सिंह ने कहा कि जब कोई पद दो या तीन साल से अधिक समय तक खाली रहता है तो इसे समाप्त माना जाता है.

उन्होंने कहा कि विभागों द्वारा रिक्त पदों की दी गयी जानकारी के आधार पर कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने 2019-20 के दौरान 1,08,338 पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है.

BSNL, MTNL के 60,000 से ज्यादा कर्मचारियों ने किया VRS के लिए आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
इस राज्य में SIR पर बवाल! मस्जिदों से लेकर BLO के घरों में भरवाए जा रहे फॉर्म? BJP ने लगाए गंभीर आरोप
इस राज्य में SIR पर बवाल! मस्जिदों से लेकर BLO के घरों में भरवाए जा रहे फॉर्म? BJP ने लगाए गंभीर आरोप
'वो फ्रॉड कर रहे, उन्हें तुरंत..', ECI में जवाब दाखिल करने के बाद बोले कल्याण बनर्जी, भूपेंद्र यादव-शुभेंदु को लेकर क्या कहा?
'वो फ्रॉड कर रहे, उन्हें तुरंत..', ECI में जवाब दाखिल करने के बाद बोले कल्याण बनर्जी, भूपेंद्र यादव-शुभेंदु को लेकर क्या कहा?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
मुंबई में लगातार बारिश से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, 17 से फ्लाइटें रद्द; 300 से ज्यादा की उड़ानों में देरी
मुंबई में लगातार बारिश से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, 17 से फ्लाइटें रद्द; इतनी उड़ानों में देरी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Embed widget