एक्सप्लोरर

एक्शन में मोदी सरकार: 15 जून को नीति आयोग के गवर्निंग काउंसिल की बैठक बुलाई

मोदी सरकार ने 15 जून को नीति आयोग के गवर्निंग काउंसिल की बैठक बुलाई है. बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे जो नीति आयोग के अध्यक्ष भी हैं.

नई दिल्लीः लगातार दूसरी बार सत्ता में आते ही मोदी सरकार एक्शन में आती जा रही है. अपनी पहली कैबिनेट बैठक में ही किसानों और छोटे व्यापारियों से किया हुआ चुनावी वादा पूरा करने के बाद अब मोदी सरकार दीर्घकालिक मुद्दों पर रोडमैप बनाने में जुट गई है.

नीति आयोग की बुलाई गई बैठक अगले पांच सालों में देश की तरक्की का ख़ाका तैयार करने के मकसद से मोदी सरकार ने 15 जून को नीति आयोग के गवर्निंग काउंसिल की बैठक बुलाई है. बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे जो नीति आयोग के अध्यक्ष भी हैं. राष्ट्रपति भवन में होने वाली इस बैठक में केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण मंत्रियों के अलावा सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रशासित प्रदेशों के उपराज्यपालों को भी आमंत्रित किया गया है. मोदी सरकार की दूसरी पारी में गवर्निंग काउंसिल की ये पहली बैठक है. बैठक का महत्व इस बात से लगाया जा सकता है कि सत्ता संभालने के 20 दिनों के भीतर ही इसका आयोजन किया गया है. इतना ही नहीं, 17 जून से शुरू हो रहे संसद सत्र से पहले ही बैठक बुलाई गई है.

कृषि और सूखा होगा मुख्य मुद्दा मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का विशेष फोकस 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के अपने वादे को पूरा करने पर रहने वाला है. इसीलिए गवर्निंग काउंसिल की बैठक में अन्य बातों के अलावा कृषि और किसानों से जुड़े मुद्दों पर प्रमुखता से चर्चा की जाएगी. एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक़ बैठक में देश के अलग अलग इलाकों में जारी सूखे की हालत पर भी चर्चा की जाने की सम्भावना है.

सभी राज्यों के मुख्यमंत्री होते हैं सदस्य गवर्निंग काउंसिल नीति आयोग की वो सर्वोच्च इकाई है जिसका काम अलग अलग मुद्दों पर केंद्र और राज्य सरकारों के बीच संवाद कर आगे की रणनीति बनाना है. सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और केन्द्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल गवर्निंग काउंसिल के पदेन सदस्य होते हैं. मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में काउंसिल की 4 बैठकें हुई थी. आखिरी बैठक जून 2018 में हुई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
Parliament Monsoon Session Day 10 Live: राज्यसभा सोमवार तक स्थगित, लोकसभा की कार्यवाही थोड़ी देर में होगी शुरू
Live: राज्यसभा सोमवार तक स्थगित, लोकसभा की कार्यवाही थोड़ी देर में होगी शुरू
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
शहजाद पूनावाला ने दिया भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा? X के अकाउंट में किया बदलाव
शहजाद पूनावाला ने दिया भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा? X के अकाउंट में किया बदलाव

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget