एक्सप्लोरर

Modi Government 9 Years: केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर दिल्ली में बीजेपी की महाबैठक! 2 हजार से ज्यादा लोग हुए शामिल

Modi Government: केंद्र सरकार में मोदी सरकार के नौ साल पूरे हो गए है. इस मौके पर दिल्ली के उत्तम नगर में बीजेपी की महाबैठक का आयोजन किया गया.

9 Years Of Modi Government: केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर जगह जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इस बीच राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में भी नरेंद्र मोदी के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बीजेपी की एक महा बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी स्थानीय सांसद परवेज साहिब सिंह दिल्ली अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत बीजेपी के कई अन्य नेता शामिल हुए. बैठक में 2 हजार से अधिक लोग शामिल थे. 

बैठक की अगुवाई परवेज साहिब सिंह कर रहे थे. जहां स्मृति ईरानी का स्टेज पर गद्दा देकर उनका स्वागत किया गया. मोदी के कार्यकाल के 9 साल पूरे होने पर उनके किए गए काम और बनवाए गई भवन और सड़कों वर्णन किया गया. जिसमें नए संसद भवन का जिक्र भी था. साथ ही वार मेमोरियल, नेशनल मेमोरियल समेत कई अन्य रास्तों का जिक्र किया गया.

'550 करोड़ के विज्ञापन का कर रहे हल्ला'
साहिब वर्मा ने जनता को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री केजरीवाल पर निशाना साधा. उन्होंने कहा केजरीवाल ने दिल्ली के लिए कुछ नहीं किया, केवल 550 करोड़ का विज्ञापन कर हल्ला कर रहे है. वो केवल अपने लिए करता है साढ़े 4 करोड़ का अपने घर में टॉयलेट सीट लगवा लिया. कोई बीमार होता है तो केजरीवाल के बनाए अस्पताल में नहीं जाता किसी के घर में साफ पानी नहीं आता, सबके घर बिजली बिल आता है. केजरीवाल अपनी राजनीति चमका रहा है, अपने बच्चो की झूठी कसमें खाते हैं ऐसे इन्सान पर क्या भरोसा.

'केजरीवाल के घर पर लगा है 8 लाख का पर्दा '
बीजेपी दिल्ली अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने स्टेज से भीड़ को संबोधित करते हुए कहा दिल्ली में कर्तव्य पथ को देखने लोग रोज 60-70 हजार लोग आए हैं जिसको प्रधानमंत्री ने बनवाया है. उन्होंने कहा कि नेशनल वॉर मेमोरियल, प्रधानमंत्री संग्रहालय, नया संसद सब प्रधानमंत्री जी ने देश के लिए बनवाया है. उनका काम देश जानता है. इसी वजह से 24 में फिर वो वापस आएंगे और 25 में केजरीवाल को जानता उसकी असली जगह दिखाएगी. केजरीवाल 8 लाख का पर्दा घर पर लगाता है, इसके शीश महल में 15 बाथरूम है, केजरीवाल ने शराब घोटाला किया, 52 करोड़ का महल बनवाया जनता को लूट कर.

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने संबोधित करते हुए आप,कांग्रेस दोनो पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कहा था कोई चाय वाला प्रधानमंत्री नहीं बना सकता है, लेकिन भारत की जनता ने कांग्रेस का ये घमंड चकनाचूर कर दिया. ईरानी ने कहा कि चाहे केजरीवाल कुछ भी करले मोदी का एक बाल भी बांका नहीं कर पाएगा. राम मंदिर जब जग को समर्पित किया जाएगा केजरीवाल को दुबारा नानी जी का सपना आएगा.

राम राज की स्थापना बीजेपी ने की. राम राज का मतलब होता है जहां जनता की सुनी जाए, जहां जनता श्रेष्ठ हो, जहां जनता को न्याय मिले. दिल्ली के मुख्यमंत्री पर धिक्कार है. राष्ट्रीय राजधानी में न लोगों को पानी मिलता है, न बिजली. केजरीवाल को सिर्फ फीता काटने होता है. जहां फीता काटना होता है केजरीवाल पहुंच जाते है. जिस यूनिवर्सिटी की नींव मैंने रखी फीटा काटने वो पहुंच गए. जिस शीला दीक्षित को वो जेल में डालने वाले थे आजकल उनसे दोस्ती हो रही है सब चोर चोर मौसेरे भाई हैं.

यह भी पढ़ें

Shiv Sena: एक बार फिर उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे आमने-सामने, अलग-अलग मनाएंगे स्थापना दिवस, पोस्टर वॉर शुरू

मेघा एबीपी न्यूज में रिपोर्टर हैं. वो देश दुनिया की खबरों पर पैनी रुचि बनाए रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget