एक्सप्लोरर

मोदी सरकार के 6 मंत्रियों ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, राजनाथ सिंह ने कहा-राज्यसभा में जो हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण

केंद्र सरकार के छह मंत्रियों ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की और सबसे पहले राजनाथ सिंह ने कहा कि आज राज्यसभा में जो हुआ वो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीयूष गोयल, प्रकाश जावड़ेकर भी शामिल थे.

नई दिल्लीः मोदी सरकार के छह कैबिनेट मंत्रियों ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने  कहा कि जो कृषि विधेयक आज राज्यसभा से पास हुए हैं वो ऐतिहासिक हैं. किसानों को इसके जरिए वो आजादी मिलेगी जिसके वो हकदार हैं. इसके अलावा मुख्य रूप से उन्होंने विपक्ष के आज के हंगामे के ऊपर चर्चा की और इस कृत्य की निंदा की.

सरकार किसानों के भले के लिए प्रतिबद्ध

राजनाथ सिंह ने सबसे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने कभी भी किसानों के अहित की बात नही सोची है और सरकार हमेशा उनके भले के लिए कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि मैं भी किसान हूं और जानता हूं कि सरकार कभी किसानों के भले के विरुद्ध नहीं जाएगी.

किसानों के लिए ऐतिहासिक कदम

रक्षा मंत्री ने कहा कि मैं खुद एक कृषक रहा हूं और किसानों की समस्याओं को लेकर जागरुक हूं, सरकार के लिए गए कदमों की मैं सराहना करता हूं और इन कानूनों से किसानों को वो आजादी मिलेगी जिसके लिए वो इतने सालों से इंतजार कर रहे हैं.

विपक्ष के हंगामे को बताया दुखद

राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे पर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राज्यसभा में जो भी हुआ, वह बहुत दुखद और शर्मनाक है. हर किसी ने आसन के साथ हुई बदसलूकी को देखा है, सदस्यों ने नियम पुस्तिका फाड़ डाली, आसन के पास चले गए. मैंने संसद में इस तरह का गलत आचरण कभी नहीं देखा.

विपक्ष को हिंसक होने की अनुमति कैसे-राजनाथ सिंह

विपक्ष के हंगामे पर राजनाथ सिंह ने कहा कि राज्यसभा के उपसभापति मूल्यों को लेकर प्रतिबद्ध हैं, स्वस्थ लोकतंत्र में इस तरह के आचरण की उम्मीद नहीं की जा सकती. अगर विपक्ष सहमत नहीं भी था तो क्या यह उन्हें हिंसक होने, आसन पर हमला करने की अनुमति देता है.

किसानों को किया आश्वस्त

राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं किसानों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि न्यूनतम समर्थन मूल्य और एपीएमसी की व्यवस्था बनी रहेगी, इसे किसी भी कीमत पर, कभी भी नहीं हटाया जाएगा.

पहले राजनाथ सिंह ने किया था ट्वीट

इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कृषि संबंधी दो विधेयकों को संसद से मंजूरी मिलने की सराहना करते हुए रविवार को कहा कि इन दोनों विधायकों के पारित होने से कृषि क्षेत्र में वृद्धि और विकास का एक नया इतिहास लिखा जाएगा. राजनाथ सिंह ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ इन दोनों विधेयकों के पारित होने से न केवल भारत की खाद्य सुरक्षा मजबूत होगी, बल्कि किसानों की आय को दोगुना करने की दिशा में भी यह एक बड़ा प्रभावी कदम सिद्ध होगा.’’

उन्होंने कहा, ‘‘संसद में इन दोनों विधेयकों के पारित हो जाने के बाद कृषि क्षेत्र में वृद्धि और विकास का एक नया इतिहास लिखा जाएगा.’’

राज्यसभा में पास हुए कृषि बिल

राज्यसभा में रविवार को कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस सहित कुछ विपक्षी दलों के सदस्यों के भारी हंगामे के बीच कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्द्धन और सरलीकरण) विधेयक-2020 और कृषक (सशक्तीकरण एवं संरक्षण) कीमत आश्वासन समझौता और कृषि सेवा पर करार विधेयक-2020 को मंजूरी दे दी. लोकसभा में ये विधेयक पहले ही पारित हो चुके हैं .

ये भी पढ़ें

फेसबुक इंडिया के उपाध्यक्ष के पेश न होने पर दिल्ली विधानसभा कमेटी सख्त, अंतिम चेतावनी के साथ नया नोटिस जारी

कृषि बिल को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा- सरकार ने किसानों के खिलाफ मौत का फ़रमान निकाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना: पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका, जिंदा बचने पर नसों में दिया हार्पिक का इंजेक्शन
तेलंगाना में पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… बंगाल में रेप के बाद 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम से खुलासा
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
Video: अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget