एक्सप्लोरर

कोरोना संकट के बीच इस पूर्व विधायक ने दान की अपनी बचत, पीएम मोदी ने फोन कर की सराहना

पूर्व विधायक 99 वर्षीय रत्नाभाई थुम्मर ने कोरोना से लड़ रहे लोगों के लिए अपनी बचत दान कर दी जिसके बाद पीएम मोदी ने उन्हें फोन कर उनका धन्यवाद किया. दोनों ने करीब तीन मिनट तक एक दूसरे संग बात की.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस का प्रकोप दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है जिससे अब ये वायरस और खतरनाक हो गया है. इसकी चपेट में अब तक भारत में कुल 17656 लोग आ चुके हैं. पूरी दुनिया में लॉकडाउन का एलान किया जा चुका है तो वहीं भारत समेत कई देशों में इसे और आगे बढ़ा दिया गया है. इस बीच कोरोना से लड़ रहे लोगों की मदद के लिए नेता, खिलाड़ी और बॉलीवुड स्टार्स के अलावा आम लोग भी आ रहे हैं. ऐसे में गुजरात के 99 वर्षीय रत्नाभाई ने अपनी बचत राशि को दान कर लोगों की मदद की है.

इस मदद के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात के पूर्व विधायक 99 वर्षीय रत्नाभाई थुम्मर को फोन किया और कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई के वास्ते अपनी बचत राशि दान करने के लिए उनकी सराहना की. उनकी बातचीत करीब तीन मिनट तक चली. अपनी बातचीत में, मोदी ने जिक्र किया कि वह एक बार गुजरात में जूनागढ़ जिले के बिलखा शहर में थुम्मर के घर गए थे.

राज्य सरकार द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने थुम्मर से कहा, "मैंने आपको उस (दान) के लिए फोन किया है. आप इस उम्र में अच्छा काम कर रहे हैं. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें."

मोदी ने थुम्मर से पूछा कि क्या वह उन्हें याद आते हैं, इस पर थुम्मर ने हां में जवाब दिया. प्रधानमंत्री ने थुम्मर के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की जो अब ठीक से सुन नहीं पाते हैं. एक रिश्तेदार के अनुसार थुम्मर ने मोदी को पूरी ताकत से कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ने की सलाह दी.

थुम्मर 17 अप्रैल को जूनागढ़ जिला कलेक्टर के कार्यालय गए और राज्य सरकार को 51,000 रुपये का चेक सौंपा. वह 1975-1980 के दौरान विधायक थे. कहा जाता है कि उस समय उन्होंने विधायक के रूप में मिलने वाला वेतन नहीं लिया था. थुम्मर वह पेंशन भी नहीं लेते जिसके वह पूर्व विधायक के तौर पर हकदार हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधायकों के इस्तीफे के बाद गुस्से में डीके शिवकुमार, बोले- 'मिनटों में ही...'
विधायकों के इस्तीफे के बाद गुस्से में डीके शिवकुमार, बोले- 'मिनटों में ही...'
संसद में मचे बवाल के बीच PM मोदी की बैठक, मंत्रियों को दिए निर्देश
संसद में मचे बवाल के बीच PM मोदी की बैठक, मंत्रियों को दिए निर्देश
Parliament Monsoon Session LIVE: केजरीवाल ने PM आवास की ओर शुरू किया मार्च, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे
LIVE: केजरीवाल ने PM आवास की ओर शुरू किया मार्च, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
Embed widget