एक्सप्लोरर

महाराष्ट्रः भगवा रंग में रंगी होगी राज ठाकरे की महारैली, आजाद मैदान में कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

यह महामोर्चा मुंबई के आजाद मैदान में खत्म होगी जहां राज ठाकरे अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. राजनीति के जानकारों की माने तो भगवा रंग में रंगने के बाद ये महामोर्चा राज ठाकरे की राजनीति के नये रास्ते की दशा और दिशा तय करने वाला है.

नई दिल्लीः घुसपैठियों के खिलाफ 9 फरवरी को मुंबई में राज ठाकरे महामोर्चा निकाल रहे हैं. जिसकी तैयारियां पूरे मुंबई में जोरो पर हैं. एमएनएस पार्टी के इस महामोर्चे में पूरे महाराष्ट्र से लोगों को बुलाया गया है जिन्हें नाम दिया गया है महाराष्ट्र सैनिक. उम्मीद है कि इस महारैली में करीब 2 लाख लोग शामिल होने वाले हैं. जिनके लिये भगवे रंग की टीशर्ट, टोपी और हाथ पर बांधने वाली पट्टी बनवायी गयी है जिस पर छपा है शिवाजी महाराज की राजमुद्रा का चिन्ह.

अपने पार्टी के झंडे का रंग भगवा करने के बाद राज ठाकरे की यह पहली रैली है. जिसका मुद्दा है देश में रह रहे अवैध रूप से बांग्लादेशियों और पाकिस्तानियों का विरोध. इस महारैली के चलते एमएनएस पार्टी में एक नया जोश देखने को मिल रहा है. इस रैली के माध्यम से राज ठाकरे अपनी पार्टी और अपने कार्यकर्ताओं में नयी जान फूंकने की तैयारी में है.

गिरगांव चौपाटी से आजाद मैदान तक जाएगा महामोर्चा

रविवार को दोपहर को करीब 12 बजे से यह महामोर्चा गिरगांव चौपाटी से निकलकर आजाद मैदान तक जाने वाला है जिसमें भारी भीड़ को देखते हुए मुंबई पुलिस सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किये हैं. मुंबई और महाराष्ट्र के कई इलाकों से आकर इस मोर्चे में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं के लिये अलग रूट भी निर्धारित किये गये हैं. उनकी गाड़ियों के लिये अलग जगहों पर पार्किंग का भी इंतजाम किया गया है.

आजाद मैदान में होगा खत्म

यह महामोर्चा मुंबई के आजाद मैदान में खत्म होगी जहां राज ठाकरे अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. राजनीति के जानकारों की माने तो भगवा रंग में रंगने के बाद ये महामोर्चा राज ठाकरे की राजनीति के नये रास्ते की दशा और दिशा तय करने वाला है. जिसपर महाराष्ट्र की हर पार्टी की नजर है.

घुसपैठियों के खिलाफ है यह मोर्चा

चूंकि राज ठाकरे ये मोर्चा घुसपैठियों के खिलाफ निकालने वाले हैं. हालांकि जानकार और तमाम लोग इस मोर्चे को CAA और NRC से भी जोड़कर देख रहे हैं. फिलहाल जिस तरह से एमएनएस महामोर्चे में शामिल होने वाले लोगों के लिये एक ड्रेस की तैयारी की है उससे लगता है कि कल गिरगांव से आजाद मैदान तक सिर्फ भगवा रंग दिखने वाला है और हिंदुत्व का मुद्दा छाया रहेगा.

दिल्ली चुनाव: AAP ने सभी 70 सीटों पर उतारे हैं उम्मीदवार, बीजेपी 67 और कांग्रेस 66 सीटों पर मैदान में

17 साल से पत्रकारिता, बैग फिल्म्स,स्टार न्यूज़ फिर एबीपी न्यूज़ के क्राइम शो रेड अलर्ट , शूट आउट का प्रोड्यूसर रहा, मुंबई लाइव डेली न्यूज़ शो का प्रोड्यूसर रहा, तमाम स्टिंग ऑपेरशन किये और सनसनी क्राइम शो टीम के साथ इन्वेस्टिगेटिव न्यूज़ का हिस्सा रहा। कई सालों से मुम्बई में abp न्यूज़ के साथ जनरल न्यूज़ के लिए रिपोर्टर के तौर पर कार्यरत.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल
हत्या-चोरी को अंजाम देकर आरोपी नेपाल फरार, ऑपरेशन चला पुलिस ने किया गिरफ्तार
हत्या-चोरी को अंजाम देकर आरोपी नेपाल फरार, ऑपरेशन चला पुलिस ने किया गिरफ्तार

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget